Live Updates
10 विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने अपने फेवरेट एडिलेड मैदान पर भारत को दस विकेट से मात दी है। टीम ने इसके साथ ही सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।
175 रनों पर सिमटी भारतीय पारी
ऑस्ट्रेलिया के सामने टीम इंडिया की दूसरी पारी 175 रनों पर सिमट गई है, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 19 रनों का टारगेट मिला है।
भारत की आखिरी उम्मीद भी खत्म
टीम इंडिया धीरे-धीरे बड़ी हार की तरफ बढ़ रही है। टीम की आखिरी उम्मीद नितीश रेड्डी भी आउट हो गए हैं। उन्होंने दूसरी पारी में 42 रन बनाकर टीम की हार को टालने की कोशिश की।
टीम इंडिया को आठवां झटका
टीम इंडिया को हर्षित राणा के रूप में आठवां झटका लगा है। यह तेज गेंदबाज अपना खाता भी नहीं खोल सका।
आर अश्विन भी लौटे पवेलियन
मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया को एक बड़ी पार्टनरशिप की जरूरत थी, लेकिन कंगारू टीम ने ऐसा नहीं होने दिया। टीम ने अब आर अश्विन का भी विकेट गंवा दिया है। अश्विन सात रन बनाकर ट्रेविस हेड का शिकार बने।
टीम इंडिया को अब नितीश रेड्डी से उम्मीदें
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के तीसरे दिन जल्दी आउट होने के बाद टीम इंडिया को अब नितीश रेड्डी से काफी उम्मीदें हैं। रेड्डी अभी 23 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने पहली पारी में भी सबसे ज्यादा 42 रन बनाए थे।
ऋषभ पंत ने किया निराश
मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन पंत उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे। पंत यहां मिचेल स्टार्क का शिकार बने। पंत के बल्ले से यहां 28 रनों की पारी निकली।
ऑस्ट्रेलिया 337 रन बनाकर ऑल आउट
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 337 रन बनाए। टीम के लिए ट्रेविस हेड ने 140 रन की शानदार पारी खेली। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने भारत से पहली पारी में 157 रन की बढ़त हासिल कर ली।
भारत ऑस्ट्रेलिया से 29 रन पीछे
टीम इंडिया दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया से इस समय 29 रन पीछे है, जबकि उसके पांच विकेट बाकी हैं।
भारत को पंत-रेड्डी से चमत्कार की उम्मीद
भारत इस मैच में पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रहा है। टीम को मैच के तीसरे दिन नितीश कुमार रेड्डी और ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीद है।
IND vs AUS 2nd Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया टीम ने जबरदस्त पलटवार करते हुए एडिलेड में टीम इंडिया को दस विकेट से मात दी है। टीम को भारत से 19 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने सीरीज में फिलहाल 1-1 से बराबरी कर ली है। मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 180 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड के शतक के दम पर अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए और 157 रन की बढ़त हासिल की। भारत की दूसरी पारी 175 रन पर समाप्त हुई, जिससे कंगारू टीम को 19 रनों का टारगेट मिला। 19 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया।
यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट्स।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines