GT Vs SRH: वॉशिंगटन सुंदर ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL में 2 खिलाड़ियों ने ही किया है ऐसा

Washington Sundar: IPL 2024 का 12वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

Impact players to get out for a golden duck in IPL Washington Sundar

वॉशिंगटन सुंदर का नहीं खुला खाता। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

IPL 2024, GT vs SRH, Washington Sundar: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का 12वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए। SRH की ओर से बतौर इम्पैक्ट प्लेयर आए वॉशिंगटन सुंदर इम्पैक्ट छोड़ने में नाकाम रहे और गोल्डन डक का शिकार हुए। मोहित शर्मा की गेंद पर राशिद खान ने सुंदर का कैच लपका। इसके साथ ही सुंदर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है।

विज्ञापन

गोल्डन डक पर आउट होने वाले दूसरे इम्पैक्ट प्लेयर

आखिरी ओवर में SRH ने मयंक अग्रवाल को रिप्लेस कर वॉशिंगटन सुंदर को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर टीम में शामिल किया था। वॉशिंगटन सुंदर IPL में गोल्डन डक का शिकार होने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले पिछले सीजन में अनुकूल रॉय दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध गोल्डन डक पर अपना विकेट गंवा बैठे थे। मोहित शर्मा की धीमी शॉर्ट गेंद पर सुंदर ने जोरदार प्रहार किया और सीधे डीप मिड विकेट पर राशिद खान को कैच थमा बैठे। बता दें कि क्रिकेट में जब कोई बल्लेबाज पहली गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट होता है, तो इसे गोल्डन डक कहते हैं।

विज्ञापन

मुकाबले का हाल

मुकाबले की बात करें तो हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया। SRH की ओर से अभिषेक शर्मा और अब्दुल समद ने 29-29 रन बनाए। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 24, शाहबाज अहमद ने 22, ट्रेविस हेड ने 19 और एडेन मार्कराम ने 17 रन बनाए। गुजरात टाइटंस की ओर से मोहित शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी की। तेज गेंदबाज ने अपने कोटे के 4 ओवर में 6.2 की इकॉनमी से 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा नूर अहमद, राशिद खान, उमेश यादव और अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने 1-1 शिकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ