IPL 2024: बुमराह और शमी को नहीं... मयंक यादव ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाज को बताया Ideal

IPL 2024 Mayank Yadav Favourite Player: पंजाब के खिलाफ मयंक यादव 156 की रफ्तार से गेंदबाजी करके खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस कड़ी में जब मयंक से उनके आइडियल खिलाड़ी का नाम पूछा गया, तो उन्होंने बुमराह और शमी का नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका के एक खिलाड़ी का नाम लिया है।

IPL 2024 LSG vs PBKS Mayank Yadav Favourite Bowler is Dayle Stane

मयंक यादव।

IPL 2024 Mayank Yadav Favourite Player: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव काफी सुर्खियों में हैं। खिलाड़ी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ काफी किफायती गेंदबाजी की है। उन्होंने इस दौरान 11वें ओवर में 156 की रफ्तार से गेंदबाजी की थी। इस कारण से खिलाड़ी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन सुर्खियों के बीच मयंक यादव से जब उनके आइडियल खिलाड़ी का नाम पूछा गया, तो उन्होंने जसप्रीत बुमराह या फिर मोहम्मद शमी का नाम नहीं लिया है। बल्कि उन्होंने साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज को अपना आइडियल खिलाड़ी बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं मयंक यादव के फेवरेट खिलाड़ी

मयंक यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने दम पर टीम को 2 महत्वपूर्ण अंक दिलाए हैं। शुरुआती 10 ओवरों तक पंजाब किंग्स बिना एक भी विकेट खोए 100 रन के करीब पहुंच चुकी थी। लेकिन यहां से मयंक यादव ने गेम का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया और अंतत: मुकाबला अपने नाम कर लिया था। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में महज 27 रन दिए और 3 विकेट झटक लिए। खिलाड़ी जब 12वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए थे, इसी दौरान उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद 155.8 की रफ्तार से डाली थी। शिखर धवन इस गेंद को छू भी नहीं सके। इस ओवर में खिलाड़ी ने 3 गेंदें 150 प्लस की रफ्तार से डाली थी। बता दें कि इस मैच के बाद जब खिलाड़ी से पूछा गया कि उनके आइडियल खिलाड़ी कौन हैं, तो उन्होंने भारतीय नहीं बल्कि साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को अपना फेवरेट बताया है।

विज्ञापन

संजय मांजरेकर ने की जमकर तारीफ

पंजाब बनाम लखनऊ के बीच इस मुकाबले के बाद मयंक यादव को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है। भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी खिलाड़ी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जो पहले के समय में किया करता था, मयंक अब वही कर रहा है। मैं खिलाड़ी का पेस देखकर काफी उत्साहित हूं। इसके साथ ही पूर्व दिग्गज ने मयंक को भारत का शोएब अख्तर भी बता दिया है। अगर आईपीएल 2024 में आगे भी खिलाड़ी का प्रदर्शन ऐसा रहता है, तो उन्हें जल्द ही भारतीय टीम में भी डेब्यू करने का मौका मिल जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ