GT vs SRH: मोहित शर्मा की शानदार गेंदबाजी, हैदराबाद ने बनाए 162 रन

GT vs SRH: आईपीएल 2024 में 12वां मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्ज हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच मे पहले बल्लेबाजी करते हुए हेदराबाद ने 162 रन बनाए।

IPL 2024 GT vs SRH

IPL 2024 GT vs SRH Image Credit: Social Media

IPL 2024 GT vs SRH: आईपीएल 2024 का 12वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए हैं। मैच में गुजरात की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। खासकर मोहित शर्मा ने काफी कमाल की गेंदबाजी की।

विज्ञापन

नहीं चला हेड, हेनरिक और अभिषेक का बल्ला

पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ज्यादा खास कमाल नहीं कर पाए। जिसके चलते टीम उतना बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाई। इस मैच में ट्रेविस हेड ने 19, अभिषेक शर्मा 29 और हेनरिक क्लासेन ने 24 रनों की पारी खेली। इसके अलावा आखिर में अब्दुल समद और शाहबाज ने अच्छी पारी खेली और टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। अब्दुल समद ने 29 और शाहबाज ने 22 रन बनाए।

विज्ञापन

मोहित शर्मा ने की शानदार गेंदबाजी

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस की तरफ से मैच में कमाल की हुई। गुजरात की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। खास बात ये रही कि मोहित शर्मा को ये तीनों ही विकेट आखिरी ओवर में मिले। इसके अलावा राशिद खान, उमरजई, नूर अहमद और उमेश यादव ने 1-1-1-1 विकेट अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ