IND vs PAK: टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच पर हर किसी की निगाहें बनी हुई हैं। आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा हमेशा से ही भारी रहा है। टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के साथ अपनी शुरुआत की थी। इस मैच के लिए भी भारत को ही जीत का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। हर कोई इस मुकाबले का नतीजा देखने के लिए नजरें गड़ाए हुए है लेकिन अगर मैच टाई हो जाता है तो ऐसी स्थिति में क्या होगा? किस नियम के तहत मैच का नतीजा निकाला जाएगा और किस टीम को कितने अंक दिए जाएंगे। आईसीसी के नियम क्या कुछ कहते हैं आइए आपको भी बताते हैं।
कैसे निकलेगा मैच का नतीजा
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच अगर टाई हो जाता है तो सुपर ओवर के जरिए मैच का नतीजा निकाला जाएगा। आईसीसी की तरफ से बनाए गए नियमों के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी में कोई भी मैच टाई होने पर सुपर ओवर करवाया जाएगा। एक सुपर ओवर से नतीजा नहीं निकल पाता है तो दूसरा सुपर ओवर भी होगा और जब तक नतीजा नहीं निकल जाता सुपर ओवर का सिलसिला इसी तरह से जारी रहेगा।
नॉकआउट के लिए रिजर्व डे
टूर्नामेंट में नॉकआउट मैचों के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। बारिश या किसी और कारण से अगर मैच नहीं हो पाता है तो रिजर्व डे पर मैच होगा। डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच का नतीजा निकालने के लिए बल्लेबाजी टीम को कम से कम 25 ओवर खेलने होंगे। ग्रुप स्टेज में इसके लिए 20 ओवर खेलने जरूरी होंगे। इसके अलावा अगर ग्रुप स्टेज में किसी मैच का नतीजा नहीं निकल पाता है तो दोनों ही टीमों को बराबर अंक दिए जाएंगे।
ये भी पढ़िए- IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए दुबई पहुंचे जसप्रीत बुमराह, जानिए किस भूमिका में आएंगे नजर
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
26 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
42 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines