हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

भारतीय गेंदबाज के खिलाफ ICC का बड़ा एक्शन, मैदान पर 'बदसलूकी' पर सुनाई कड़ी सजा

IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे मैच से पहले आईसीसी ने भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. बरार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करने के दोषी पाए जाने पर सख्त चेतावनी के साथ कड़ी सजा सुनाई गई है.

विज्ञापन
India vs England (Image generated by AI)

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले बरार को आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करने के दोषी पाए जाने पर सख्त चेतावनी के साथ कड़ी सजा सुनाई गई है.

गूरनूर बरार को क्यों मिली सजा?

दरअसल, यह मामला भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच का है. इंग्लैंड की पारी का 8वां ओवर गुरनूर बरार लेकर आए. बरार के इस ओवर में बेन डकेट ने एक जोरदार छक्का जड़ दिया. इसके बाद बरार ने एक फुल लेंथ गेंद डाली, जिसपर डकेट ने आगे बढ़कर सीधा शॉट खेला और गेंद बल्ले से लगकर वापस गेंदबाज के चली गई. वहीं, बरार ने तुरंत गेंद को उठाकर खतरनाक तरीके से डकेट की ओर फेंक दिया. इससे डकेट बाल बाल बच गए.

मैदान पर मौजूद अंपायरों ने इसे आईसीसी की आचार संहिता के नियम 2.9 का उल्लंघन माना, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास अनुचित या खतरनाक तरीके से गेंद फेंकने से संबंधित है. इस अपराध के कारण उन्हें एक डिमेरिट अंक दिया गया है.

विज्ञापन

बरार ने मानी गलती

बरार ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और आईसीसी द्वारा दी गई सजा को मान लिया है. आईसीसी के नियमों के मुताबिक, लेवल 1 के अपराध के लिए किसी खिलाड़ी को फटकार लगाई जा सकती है, या फिर उसपर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट पॉइंट दिए जा सकते हैं. यह पिछले 24 महीनों में बरार का पहला आचार संहिता उल्लंघन है, जिसके चलते उन्हें एक डिमेरिट अंक दिया गया है.

नियम के अनुसार, अगर किसी खिलाड़ी को 24 महीने के अंतराल में 4 या उससे अधिक डिमेरिट पॉइंट्स मिल जाएं, तो उन्हें सस्पेंशन पॉइंट्स में तब्दील कर दिया जाता है. 2 सस्पेंशन पॉइंट्स का मतलब खिलाड़ी को एक टेस्ट, 2 वनडे या 2 टी20 मैचों से बैन किया जा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- WWE में The Rock वापसी क्यों नहीं कर रहे हैं? दिग्गज ने किया असली वजह का खुलासा

पहले मैच में गुरनूर का शानदार प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में गुरनूर बरार ने शानदार गेंदबाजी की थी. हालांकि, उन्होंने अपने स्पेल के पहले दो ओवर में 29 रन लुटा दिए थे. लेकिन इसके बाद उन्होंने एक ही ओवर में बेन डकेट और जैकब बेथेल आउट कर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी. उन्होंने मैच में 9 ओवर गेंदबाजी की और 61 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए.

ये भी पढ़ें- 39 साल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अब इस देश के लिए मचाएगा धमाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola