WWE में The Rock वापसी क्यों नहीं कर रहे हैं? दिग्गज ने किया असली वजह का खुलासा

द रॉक लंबे समय से WWE से गायब चल रहे हैं. उनकी वापसी के बारे में किसी को कुछ पता. फैंस उन्हें टीवी पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं. अब एक दिग्गज ने द ग्रेट वन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि आखिर रॉक वापस क्यों नहीं आ रहे हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

The Rock Return: WWE की दुनिया में द रॉक का बहुत बड़ा नाम है. हर कोई उन्हें जानता है. पहले उन्होंने रेसलिंग में धमाकेदार काम किया और फिर हॉलीवुड में अपनी धाक जमाई. हॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर रॉक ही हैं. 2024 में रॉक WWE में एक्टिव रहे. उन्होंने रेसलमेनिया में लंबे समय बाद मैच भी लड़ा. उनकी वजह से कंपनी को फायदा हुआ. 2025 में भी वो नज़र आए. लेकिन अब उन्हें बाहर गए हुए लंबा समय हो गया है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि वो वापसी क्यों नहीं कर रहे हैं. इसके पीछे का कारण एक दिग्गज ने बताया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

WWE में अंतिम बार कब दिखे थे द रॉक?

WWE में अंतिम बार कब दिखे थे द रॉक?2 / 6

पिछले साल की शुरुआत में हुए Elimination Chamber में द रॉक ने खूब बवाल मचाया था. उनके इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया. दोनों ने मिलकर कोडी का बुरा हाल किया. इसके बाद से अभी तक टीवी पर रॉक दिखाई नहीं दिए हैं. इस वजह से फैैंस उनसे नाराज चल रहे हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

द रॉक को लेकर बयान

द रॉक को लेकर बयान3 / 6

Story Time पॉडकास्ट के नए एपिसोड में डच मेंटल ने द रॉक की वापसी को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि वो हॉलीवुड में ज्यादा कमा रहे हैं और इस वजह से ही WWE में वापसी नहीं कर रहे हैं. आप सभी जानते हैं कि रॉक की फिल्में बहुत तगड़ा बिजनेस करती हैं. (Photo: WWE.com)

डच मेंटल ने क्या कहा?

डच मेंटल ने क्या कहा?4 / 6

डच मेंटल ने कहा, " द रॉक अभी हॉलीवुड में बहुत पैसा कमा रहे हैं. मुझे लगता है कि अब रॉक को रेसलिंग से ज्यादा एक्टिंग पसंद है. वो एक साल के लिए वापस नहीं आ सकते हैं. उन्होंने कुछ फिल्में की हैं जो हिट रही हैं. WWE में भी उनके शो बिके हैं. हॉलीवुड में जो रॉक को सफलता मिली है वो WWE के बराबर नहीं है. हॉलीवुड में वो कमाई के मामले में भी बहुत आगे रहे हैं”. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

WrestleMania 43 में आएंगे द रॉक

WrestleMania 43 में आएंगे द रॉक5 / 6

WrestleMania 43 का आयोजन अगले साल सऊदी अरब में है. इसके प्रसारण में बहुत लंबा समय है. सऊदी और WWE की तगड़ी डील हुई है. वहां पर द रॉक भी मौजूद रहेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का ऐलान किया था. हालांकि, अभी तक उनके रोल को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. (Photo: WWE.com)

द रॉक के ड्रीम मैच कब होंगे?

द रॉक के ड्रीम मैच कब होंगे?6 / 6

द रॉक की कोडी रोड्स के साथ भी स्टोरीलाइन अभी अधूरी है. इन दोनों का मैच भी अधर में लटका हुआ है. वहीं रोमन रेंस के साथ उनके ड्रीम मैच का इंतजार भी फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. इन दोनों मैचों को लेकर भी कोई अपडेट सामने नहीं आया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन