ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर अभी तक विवाद खत्म होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट को लिए पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था। जिसके बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार करने पर पड़ोसी देश को मुआवजे की पेशकश की थी। जिसको अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ठुकरा दिया है।
PCB के लिए राष्ट्रीय सम्मान जरूरी
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से भारत के इनकार पर पीसीबी को मुआवजे के रूप में पैसे देने की पेशकश की थी। हालांकि, पाकिस्तान ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और पैसे से ज्यादा राष्ट्रीय सम्मान को बनाए रखने का विकल्प चुना। भारत के प्रस्ताव को स्वीकार करने के बजाय पाकिस्तान क्रिकेट ने एक ऐसा मॉडल प्रस्तावित किया, जिसके तहत दोनों देश अगले 3 सालों में आईसीसी टूर्नामेंट्स के लिए अपनी टीमों को एक-दूसरे के देशों में नहीं भेजेंगे।
ये भी पढ़ें:- ‘टीम में उनका अपमान हो रहा था,’ अश्विन के रिटायरमेंट पर पिता ने दिया बड़ा बयान
हाइब्रिड की मिली मंजूरी
आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए के लिए हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दी है, जिसमें पाकिस्तान और दुबई दो स्थान होंगे। बीसीसीआई और पीसीबी दोनों ने सुझाव पर सहमति जताने के बाद यह निर्णय लिया गया था। अगर भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच जाती है तो फिर टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।
इसके अलावा अगर सेमीफाइनल में भी टीम इंडिया जगह बना लेती है तो सेमीफाइनल भी दुबई में खेला जाएगा। इसका मतलब यह होगा कि अगर भारत दूसरे सेमीफाइनल के लिए क्वॉलीफाई करता है तो केवल एक सेमीफाइनल पाकिस्तान में होगा और फाइनल पाकिस्तान से बाहर होता हुआ देखा जाएगा।
ये भी पढ़ें:- आर अश्विन के रिटायरमेंट की इनसाइड स्टोरी, इस बात ने कर दिया ऑफ स्पिनर को परेशान
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
6 mins ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
17 mins agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
25 mins agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 hr ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
1 hr agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
2 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines