Ibrahim Zadran AFG vs ENG: अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से चैंपियंस ट्रॉफी की रिकॉर्ड बुक को तहस-नहस कर डाला है। जादरान की विस्फोटक बैटिंग के आगे इंग्लिश टीम का बॉलिंग अटैक मजाक बनकर रह गया। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में जादरान ने चौके-छक्कों की बरसात कर डाली। अफगानी बल्लेबाज ने 146 गेंदों का सामना करते हुए 177 रन की यादगार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 12 चौके और छह गगनचुंबी छक्के जमाए। जादरान चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही जादरान वनडे में अफगानिस्तान की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर भी बन गए हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी की सबसे बड़ी पारी
इब्राहिम जादरान इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से महफिल लूट ले गए। अफगानिस्तान के ओपनर ने इंग्लैंड के हर गेंदबाज की जमकर धुनाई करते हुए 177 रन की तूफानी पारी खेली। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अब सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड जादरान के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने चार दिन पहले बेन डकेट द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है। डकेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए 165 रन की धांसू पारी खेली थी।
अफगानिस्तान की ओर से हाईएस्ट स्कोरर
अफगानिस्तान की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी इनिंग खेलने का रिकॉर्ड भी इब्राहिम जादरान के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने साल 2022 में बनाए गए अपने ही रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है। जादरान ने 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 162 रन की पारी खेली थी। जादरान ने गद्दाफी स्टेडियम में जोफ्रा आर्चर को खासतौर पर निशाने पर लिया। पारी के 45वें ओवर में आर्चर के खिलाफ जादरान ने तीन चौके और एक छक्का जमाते हुए ओवर से 20 रन बटोरे। वहीं, जो रूट की भी अफगानी ओपनर ने खूब धुनाई की और उनके ओवर में 23 रन ठोक डाले।
पाकिस्तान की धरती पर चौथी सबसे बड़ी इनिंग
इब्राहिम जादरान पाकिस्तान की धरती पर एकदिवसीय क्रिकेट में चौथी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पाकिस्तान में सबसे बड़ी इनिंग खेलने का रिकॉर्ड गैरी कस्टर्न के नाम है, जिन्होंने 1996 में 188 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, इस लिस्ट में विव रिचर्ड्स 181 रन की पारी के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। वहीं, फखर जमां ने 2023 में 180 रन की धांसू पारी खेली थी।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
5 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines