टेस्ट में सिर्फ 4 खिलाड़ी कर चुके हैं ये कारनामा, बांग्लादेश के इस प्लेयर का नाम शामिल

Hundred And 10 Wickets in Test: टेस्ट में शतक के साथ 10 विकेट लेने का कारनामा बहुत कम खिलाड़ियों ने किया है। भारत का एक भी खिलाड़ी अब तक ये उपलब्धि हासिल नहीं कर सका है। जबकि बांग्लादेश के एक खिलाड़ी के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज है।

Shakib Al Hasan Test

शाकिब अल हसन।

विज्ञापन

Hundred And 10 Wickets in Test: भारत-बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान कई रिकॉर्ड बनेंगे और टूटेंगे। लेकिन टेस्ट में एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे तोड़ पाना हर किसी के बस की बात नहीं। हम बात कर रहे हैं एक मैच में 100 रन और 10 विकेट चटकाने वाले अनोखे रिकॉर्ड की। खास बात यह है कि ये कारनामा अब तक सिर्फ 4 खिलाड़ी ही कर सके हैं। जिसमें बांग्लादेश के एक खिलाड़ी का नाम शामिल है।

एलन डेविडसन ने सबसे पहले बनाया था रिकॉर्ड 

ये अनोखा रिकॉर्ड सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एलन डेविडसन ने बनाया था। डेविडसन ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ ब्रिस्बेन में 9 दिसंबर 1960 को सबसे पहले ये उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने पहली पारी में 44 और दूसरी पारी में 80 रन बनाकर कुल 124 रन जड़े। जबकि गेंदबाजी में उन्होंने पहली पारी में 5 और दूसरी में 6 विकेट चटकाकर कुल 11 विकेट निकाले।

विज्ञापन

इयान बॉथम ने भारत के खिलाफ हासिल की थी उपलब्धि 

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के ऑलराउंडर इयान बॉथम के नाम दर्ज है। बॉथम ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी 1980 को वानखेड़े में ये रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने पहली इनिंग में 114 रन की शानदार पारी खेली। जबकि पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 7 विकेट लेकर अपना नाम क्रिकेट हिस्ट्री में दर्ज कराया था। कुल 114 रन और 13 विकेट के साथ बॉथम इस उपलब्धि को हासिल करने वाले इकलौते खिलाड़ी भी हैं।

विज्ञापन

इमरान खान भी कर चुके हैं कारनामा

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज इमरान खान ने भारत के खिलाफ फैसलाबाद में 3 जनवरी 1983 को 100 रन और 10 विकेट चटकाने का कारनामा किया था। उन्होंने पहली पारी में 117 रन बनाए। जबकि गेंदबाजी में उन्होंने पहली पारी में 6 और दूसरी में 5 विकेट निकाले।

विज्ञापन

शाकिब अल हसन के नाम दर्ज है रिकॉर्ड 

शाकिब अल हसन का नाम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। शाकिब बांग्लादेश के प्रमुख ऑलराउंडर हैं और वे अब भी कई रिकॉर्ड बनाते नजर आते हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 नवंबर 2014 को खुलना में ये कारनामा किया था। जहां उन्होंने पहली पारी में 137 और दूसरी में 6 रन जड़कर कुल 143 रन बनाए। गेंदबाजी में उन्होंने पहली पारी में 5 और दूसरी में 5 विकेट लेकर ये कारनामा किया। देखना होगा कि शाकिब एक बार फिर ये कारनामा कर पाते हैं या नहीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ