हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Champions Trophy में भारत के खिलाफ कैसा रहा है बाबर आजम का प्रदर्शन? जानें आंकड़े

Champions Trophy 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच मैच में सभी की निगाह बाबर आजम पर टिकी है। बाबर न्यूजीलैंड के खिलाफ 64 रन बनाकर आउट हो गए।

विज्ञापन

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले पर सभी की निगाह टिकी हुई है। ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। जैसे-जैसे यह मुकाबला नजदीक आ रहा है, सभी का ध्यान पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम पर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 64 रन बनाए थे, लेकिन उनके स्ट्राइक रेट पर सवाल उठ रहे हैं। बढ़ते हुए दबाव के बीच बाबर के पास भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने का मौका है। आइये जानते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ बाबर आजम का प्रदर्शन कैसा रहा है।

बाबर का भारत के खिलाफ वनडे में रिकॉर्ड

जब भारत का सामना करने की बात आती है तो आंकड़े बताते हैं कि बाबर आजम का प्रदर्शन कुछ हद तक औसत रहा है।बाबर ने अभी तक भारत के खिलाफ वनडे में शतक नहीं लगाया है। वो भारत के खिलाफ वनडे में अभी तक एक भी शतक नहीं बना पाए हैं।

पारी रन स्ट्राइक रेट औसत 50/100
8 218 75.17 31.14 1/0

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ बाबर आजम का प्रदर्शन

चैंपियंस ट्रॉफी में बाबर आजम ने अब तक सिर्फ़ एक बार हिस्सा लिया है। वो चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का हिस्सा थे, जहां पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। जब बात चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का सामना करने की आती है, तो बाबर ने अब तक सिर्फ 2 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8 और 46 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
पारी रन स्ट्राइक रेट औसत 50/100
2 54 94.74 27.00 0/0

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दोनों देशों की टीम

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), बाबर आजम, इमाम-उल-हक, सऊद शकील, कामरान गुलाम, खुशदिल शाह, तैयब ताहिर, उस्मान खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मुहम्मद हसनैन और अबरार अहमद।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola