Rishabh Pant: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। सभी टीमें अपने दल में बड़े बदलाव के साथ उतरने वाली हैं। एलएसजी भी इस बार नए कप्तान के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है। फ्रेंचाइजी ने इस बार कप्तानी का जिम्मा ऋषभ पंत को ही दिया है। आईपीएल 2025 में पंत नई चुनौती के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। हालांकि सीजन से पहले पंत ने एक हाथ से छक्के मारने का राज भी खोला है।
पंत ने खोला राज
छक्के जड़ते वक्त पंत का एक हाथ अकसर बैट से छूट जाता है। हालांकि अब उन्होंने इसका कारण भी बताया है। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मैं अपना बॉटम हैंड काफी हल्का रखता हूं। मैं अपने बॉटम हैंड का प्रयोग केवल सपोर्ट के लिए करता हूं। क्योंकि कई बार यहां से जोर लगता है। मैं अपने टॉप हैंड को जोर से पकड़ने पर ध्यान केंद्रित करता हूं। लेकिन जब मैं ओवररीच करता हूं खासकर जब गेंद वाइड या शॉर्ट होती है तो यह हिटिंग जोन में नहीं होती है। कभी-कभी, मेरे शॉट के सफल होने की संभावना केवल 30-40 प्रतिशत हो सकती है, लेकिन मैच की स्थिति के आधार पर मैं यह जोखिम उठाने को तैयार हूं। मैं इसी मानसिकता के साथ बल्लेबाजी करता हूं।
आईपीएल 2025 के लिए पंत तैयार
पंत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम के साथ दुबई में थे। हालांकि केएल राहुल की वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। राहुल मेगा इवेंट में मैनेजमेंट की पहली पसंद बने हुए थे। राहुल ने पूरी प्रतियोगिता में भारत के लिए शानदार खेल दिखाया और शायद इसलिए पंत को मौका नहीं मिल सका। हालांकि अब पंत आईपीएल 2025 में भाग लेने के लिए तैयार हैं। वह एलएसजी की कप्तानी भी करेंगे। पंत आईपीएल 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली (27 करोड़) लगाकर अपने दल में शामिल किया था।
संबंधित खबरें
इंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
48 mins ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
1 hr ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
4 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
4 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
5 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines