हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC के इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा चीन, खत्म हुआ 14 साल का लंबा इंतजार

ICC: हांगकांग चीन आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए तैयार है। 14 साल बाद आईसीसी ने चीन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन

ICC Cricket World Cup Challenge League B 2025: हांगकांग, चीन 14 साल बाद आईसीसी के बड़े इवेंट की मेजबानी करने के लिए तैयार है। आईसीसी ने क्रिकेट विश्व कप 2025 चैलेंज लीग बी की मेजबानी चीन को दी है। 14 साल बाद चीन को आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने का मौका मिला है। आखिरी बार इस देश ने साल 2011 में आईसीसी विश्व कप लीग डिवीजन 3 की मेजबानी की थी।

6 फरवरी से शुरुआत

आगामी आईसीसी टूर्नामेंट की शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है। मेगा इवेंट में कुल 15 मैच खेले जाएंगे। क्रिकेट हांगकांग के चीन के अध्यक्ष बुर्जी श्रॉफ इस अवसर पर काफी खुश थे। उन्होंने कहा कि हमें 2025 क्रिकेट विश्व कप चैलेंज बी की मेजबानी करने पर बेहद गर्व है। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट न केवल क्रिकेट का उत्सव है, बल्कि वैश्विक स्तर पर इस खेल के विकास का भी सबूत है, जिसमें विभिन्न टीमें भाग ले रही हैं। हम दुनिया भर की टीमों और फैंस के लिए क्रिकेट के प्रति अपने जोश और जुनून को दिखाने के लिए उत्सुक हैं।

इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीम टीमें भाग लेंगी, जिसमें युगांडा, बहरीन, सिंगापुर, इटली, तंजानिया और मेजबान हांगकांग, चीन शामिल होंगे। टूर्नामेंट का आखिरी मुकाबला 16 फरवरी को खेला जाएगा। ये सभी मैच टिन क्वॉंग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड और कॉव्लून क्रिकेट क्लब में आयोजित किए जाएंगे। इन सभी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आईसीसी टीवी की जाएगी।

विज्ञापन

ये रहा टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

6 फरवरी- हांगकांग चीन बनाम सिंगापुर
7 फरवरी- यूगांडा बनाम चीन – इटली बनाम तंजानिया
9 फरवरी- सिंगापुर बनाम इटली- हांगकांग बनाम बहरीन
10 फरवरी- बहरीन बनाम तंजानिया- सिंगापुर बनाम युगांडा
12 फरवरी-हांगकांग चीन बनाम तंजानिया- युगांडा बनाम इटली
13 फरवरी- बहरीन बनाम सिंगापुर- हांगकांग बनाम युगांडा
15 फरवरी- तंजानिया बनाम युगांडा- इटली बनाम बहरीन
16 फरवरी- हांगकांग बनाम इटली- तंजानिया बनाम सिंगापुर

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: क्या इस सीजन खेलेंगे तेज गेंदबाज मयंक यादव? फिटनेस को लेकर जहीर खान ने दिया अपडेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola