हार्दिक पांड्या की संपत्ति का क्या होगा, नताशा स्टेनकोविक का कितना हक? जानें पूरी डिटेल

Hardik Pandya Property Natasa Stankovic Divorce: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान कर दिया है। कपल ने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की।

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce

हार्दिक-नताशा का रिश्ता टूटा।

Hardik Pandya Property Natasa Stankovic Divorce: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने वाइफ नताशा स्टेनकोविक से अलग होने का ऐलान कर दिया है। पांड्या ने गुरुवार शाम इंस्टाग्राम पर इसका खुलासा किया। वहीं नताशा ने भी इंस्टाग्राम पर ऐसा ही पोस्ट किया। दोनों ने कहा कि हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। दोनों ने मिलकर बेटे अगस्त्य की परवरिश करने का फैसला भी लिया है। ऐसे में सवाल ये कि हार्दिक पांड्या की प्रॉपर्टी का क्या होगा? क्या हार्दिक की प्रॉपर्टी में नताशा स्टेनकोविक का हक रहेगा? वह कितना गुजारा भत्ता ले सकती हैं, आइए जानते हैं…

विज्ञापन

इंटरव्यू हो चुका है वायरल

हार्दिक ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी प्रॉपटी मां के नाम कर दी है। वायरल वीडियो में हार्दिक ये कहते हुए सुने गए कि मेरे पिता के खाते में मम्मी का नाम है। भाई के खाते और मेरे खाते में भी, सब कुछ उन्हीं के नाम पर है। कार से लेकर घर तक सब कुछ उनके नाम पर है।

विज्ञापन

ऐसे में क्या नताशा हार्दिक की संपत्ति में हकदार रहेंगी? दरअसल, एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर नताशा तलाक के बाद अपने या बेटे की परवरिश के लिए गुजारा भत्ता मांगती हैं तो वे इसके लिए हकदार होंगी। भले ही हार्दिक ने अकाउंट किसी के भी नाम से खुलवाया हो। वे अपनी कमाई हुई रकम के खुद मालिक हैं। ऐसे में पत्नी होने के नाते नताशा भी इसमें हकदार होंगी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @natasastankovic__

विज्ञापन

हार्दिक की कमाई से दिया जाएगा गुजारा भत्ता

नताशा तलाक की स्थिति में पति से गुजारा-भत्ता मांग सकती हैं। ऐसा उनका कानूनी हक है। ये गुजारा भत्ता हार्दिक की कमाई से ही दिया जाएगा। हालांकि गुजारे के लिए कोर्ट तय करेगा कि कितना पैसा दिया जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या की नेट वर्थ 95 करोड़ रुपये से ज्यादा है। बता दें कि हार्दिक-नताशा के रिश्ते में दरार आईपीएल के दौरान आई थी। नताशा ने अपने इंस्टा अकाउंट से पांड्या सरनेम हटा दिया था। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि फिटनेस ट्रेनर अलेक्जेंडर एलिक से नताशा के साथ रिश्ते हैं, लेकिन बाद में ये रिपोर्ट फेक निकलीं। अलेक्जेंडर एलिक का रिश्ता दिशा पाटनी से बताया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ