हार्दिक पांड्या का ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंक जाएंगे आप, इंजरी के बाद बनाई सॉलिड बॉडी! दुनिया को दिखाई तस्वीर

Hardik Pandya Body Transformation: टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या ने टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया। उन्होंने इसकी तस्वीर साझा की है।

Hardik Pandya Body Transformation

हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya Body Transformation: टीम इंडिया के उप-कप्तान और टी-20 में कप्तानी के दावेदार हार्दिक पांड्या की पर्सनल लाइफ उतार-चढ़ाव से गुजरी है। उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान चोट लग गई थी। इसी के साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान उनकी वाइफ से अलग होने की खबरें सामने आने लगीं। पांड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपी गई तो उन्हें सरेआम ट्रोल किया जाने लगा, लेकिन उन्होंने इन सबकी परवाह न करते हुए खेल में अपना बेस्ट देने पर फोकस किया। उसी का नतीजा है कि टीम इंडिया के हाथ में आज वर्ल्ड कप की ट्रॉफी है। हालांकि ये सब उतना आसान नहीं रहा। पांड्या को इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। आज उन्होंने इसके पीछे की सच्चाई दुनिया को बताने की कोशिश की है।

विज्ञापन

हार्दिक ने शेयर कीं फोटोज 

बुधवार को हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज शेयर कीं। जिसमें से एक में वह इंजरी से पहले और दूसरी में इसके बाद नजर आ रहे हैं। हार्दिक पांड्या इसमें सॉलिड बॉडी के साथ नजर आ रहे हैं। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस चौंक गए हैं। महज 6 महीने में ही उनका कायाकल्प हैरान कर गया है। पांड्या के एब्स, बाइसेप्स, विंग्स देखने लायक हैं। वह बॉडी बिल्डर की तरह नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप के बाद खूब की कोशिश 

पांड्या ने इन फोटोज को शेयर कर इंस्टाग्राम पर लिखा- 2023 वनडे वर्ल्ड कप में चोट लगने के बाद यह यात्रा कठिन थी, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ यह प्रयास सार्थक रहा। पांड्या ने आगे लिखा- जब तक आप कोशिश करते हैं तो परिणाम आते हैं। कड़ी मेहनत पर किसी का ध्यान नहीं जाता। आइए हम सब अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें और अपनी फिटनेस पर काम करें।

विज्ञापन

फिटनेस को लेकर उठे सवाल 

आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या के चयन पर सस्पेंस बना हुआ है। कहा जा रहा है कि उन्हें फिटनेस का इश्यू है। इसलिए उन्हें टीम इंडिया की कप्तानी नहीं दी जाएगी, लेकिन अब पांड्या अपनी फिटनेस साबित कर चुके हैं। ऐसे में इन फोटोज ने भी कहीं न कहीं इस पर सस्पेंस खत्म कर दिया है। हालांकि एक रिपोर्ट में सामने आया है कि पांड्या को फिटेनस की कोई समस्या नहीं है, उन्होंने निजी कारणों से वनडे सीरीज से आराम करने का फैसला लिया है। फिलहाल भारतीय टीम के स्क्वाड को लेकर इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद स्थिति साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ