Younis Khan Interview

Video: यूनुस खान का फेवरेट प्लेयर है भारत का ये बल्लेबाज, कप्तान बनने का दावेदार

Younis Khan Interview: यूनुस खान ने हाल ही में संपन्न वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में पाकिस्तान चैंपियंस की कप्तानी की थी। उन्होंने न्यूज 24 के साथ इंटरव्यू में कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों में अपनी पसंद बताई।

Younis Khan Interview: भारत-पाकिस्तान के बीच जब भी क्रिकेट का कोई मैच होता है तो ये दुनियाभर के फैंस में रोमांच भर देता है। टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को शिकस्त देने के बाद भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में पाकिस्तान को पटकनी दी थी। इसमें जहां भारतीय टीम की कप्तानी युवराज सिंह ने की तो वहीं पाकिस्तान के कप्तान यूनुस खान रहे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर ODI और T20I में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया, सामने आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव को बताया पसंदीदा खिलाड़ी 

इस दौरान यूनुस खान ने न्यूज 24 से खास बातचीत की। खान ने अपनी बातचीत में चैंपियंस ट्रॉफी, अपने फेवरेट भारतीय क्रिकेटर और पाकिस्तान क्रिकेट के फ्यूचर पर बात की। यूनुस खान ने कहा कि उन्हें सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी बेहद पसंद है। जिस तरह से वह मैदान के चारों ओर स्टाइलिश बल्लेबाजी करते हैं, उसे देखकर दिल खुश हो जाता है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा के टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव का नाम चर्चा में है।

वीडियो में देखें यूनिस खान का पूरा इंटरव्यू…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ