ENG vs WI: वेस्ट इंडीज ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, इंग्लैंड की टीम में एंडरसन की जगह धाकड़ गेंदबाज की एंट्री

England vs West Indies 2nd Test: इंग्लैंड-वेस्ट इंडीज के बीच ट्रेंट ब्रिज में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। जेम्स एंडरसन संन्यास के बाद विदाई ले चुके हैं। इसलिए इंग्लैंड ने एक बदलाव किया है।

ENG vs WI Test

इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज।

England vs West Indies 2nd Test: इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच लॉर्ड्स में खेला गया था। जहां इंग्लैंड ने एक पारी और 114 रन से जीत दर्ज की थी। अब ट्रेंट ब्रिज में दूसरे टेस्ट की शुरुआत 18 जुलाई, गुरुवार से होगी। इस टेस्ट के लिए वेस्ट इंडीज ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। विंडीज ने टेस्ट से एक दिन पहले मंगलवार को प्लेइंग इलेवन का खुलासा किया।

विज्ञापन

वेस्ट इंडीज ने नहीं किया कोई बदलाव 

पहले मैच में करारी हार के बाद विंडीज की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने कोई बदलाव नहीं किया है। पहले टेस्ट की तरह ही दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन रखी गई है। ब्रेथवेट को उम्मीद है कि अगले मैच में वह जोरदार वापसी करेंगे। बता दें कि पहले मैच में विंडीज का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया था। सिर्फ गुडाकेश मोती ही सबसे ज्यादा 31 रन बना सके थे। खराब बल्लेबाजी के चलते विंडीज को इतनी बड़ी हार मिली।

विज्ञापन

इंग्लैंड की टीम में मार्क वुड की एंट्री

वहीं इंग्लैंड ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन का खुलासा कर दिया है। इंग्लैंड के लिए स्टार गेंदबाज जेम्स एंडरसन अपना आखिरी मुकाबला खेल चुके हैं। उन्होंने लॉर्ड्स में करियर का आखिरी टेस्ट खेला था। जहां उन्होंने पहली पारी में एक और दूसरी पारी में 3 विकेट चटकाकर इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई ली। इंग्लैंड ने एंडरसन की जगह प्लेइंग इलेवन में मार्क वुड को शामिल किया है। वुड ने आखिरी टेस्ट मार्च 2024 को धर्मशाला में भारत के खिलाफ खेला था। यानी 4 महीने बाद उनकी टेस्ट में वापसी होगी। उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में भी शामिल किया गया था। जहां उन्होंने 6 मैचों में 5 विकेट चटकाए।

विज्ञापन

दूसरे टेस्ट के लिए वेस्ट इंडीज की प्लेइंग इलेवन: 

क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाजे, कावेम हॉज, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स

विज्ञापन

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: 

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मार्क वुड, शोएब बशीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ