IND vs SL: 3 खिलाड़ियों को आराम, 2 की वापसी संभव, गौतम गंभीर की सिलेक्टर्स के साथ कैसी रही मीटिंग?

IND vs SL Gautam Gambhir BCCI Meeting: श्रीलंका दौरे पर Team India का स्क्वाड कैसा होगा, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच गौतम गंभीर की बीसीसीआई के चयनकर्ताओं के साथ मीटिंग हुई। जिसमें कई मुद्दों पर बातचीत की गई।

IND vs SL Gautam Gambhir Team India

गौतम गंभीर की सिलेक्टर्स के साथ हुई मीटिंग।

IND vs SL Gautam Gambhir Team India: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किसी भी वक्त हो सकता है। भारतीय टीम के नवनियुक्त हेड कोच गौतम गंभीर ने बुधवार को सिलेक्टर्स के साथ मीटिंग की। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मीटिंग करीब एक घंटे तक चली। जिसमें गंभीर वर्चुअली शामिल रहे। इस मीटिंग में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर, चयन समिति के सदस्य, गौतम गंभीर और बीसीसीआई सचिव जय शाह शामिल रहे।

विज्ञापन

श्रीलंका दौरे के लिए टीम के चयन पर सुझाव 

रिपोर्ट के अनुसार, इस मीटिंग में गंभीर ने भारतीय क्रिकेट के फ्यूचर के बारे में बात की। उन्होंने श्रीलंका दौरे के लिए अपने सुझाव दिए। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए अपनी पसंद भी बताई। रिपोर्ट में सामने आया है कि इस सीरीज से 3 खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। इनमें विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है।

विज्ञापन

वनडे सीरीज खेल सकते हैं रोहित शर्मा 

रोहित फिलहाल अमेरिका में हैं और छुट्टियां बिता रहे हैं। जबकि विराट कोहली लंदन में छुटि्टयां मना रहे हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि रोहित वनडे सीरीज खेल सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो वनडे टीम की कप्तानी वही करेंगे। वहीं टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या को वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है, लेकिन वे टी-20 टीम का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि उन्हें कप्तान बनाए जाने की संभावना नहीं है। दरअसल, बीसीसीआई लंबे समय तक रहने वाले कप्तान की तलाश कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव को टी-20 टीम की कप्तानी दी जा सकती है। सिलेक्टर्स हार्दिक पांड्या के विकल्प के रूप में उन्हें देख रहे हैं।

विज्ञापन

इन दाे खिलाड़ियों की वापसी की उम्मीद

दूसरी ओर दो खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की वापसी की उम्मीद है। दोनों खिलाड़ियों को कप्तानी का दावेदार भी बताया जा रहा है। अगर रोहित शर्मा वनडे नहीं खेलते हैं, तो केएल राहुल कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार होंगे। आपको बता दें कि टी-20 सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज पल्लेकेले में खेली जाएगी। जबकि वनडे सीरीज के मुकाबले 2 अगस्त से कोलंबो में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ