Hardik Pandya girlfriend Mahika Sharma: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पांचवां मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी की. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई. इसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने तहलका मचाया. हार्दिक ने अर्धशतक पूरा करने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा पर प्यापर भी लुटाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
हार्दिक ने ठोका अर्धशतक
हार्दिक ने इस मैच में ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा और उन्होंने केवल 16 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी की. इस तरह वह भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए. भारत की ओर से युवराज सिंह ने 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था.
इस मैच में हार्दिक पांड्या ने 25 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके के अलावा 5 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा उन्होंने 252 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. उन्होंने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों को चारों खाने चित कर दिया.
माहिका शर्मा पर लुटाया प्यार
अर्धशतक पूरा करने के बाद हार्दिक पांड्या का सेलिब्रेशन काफी वायरल हुआ. उन्होंने फ्लाइंग किस देकर सुर्खियां बिखेरी. हार्दिक ने स्टैंड में खड़ी माहिका शर्मा को फ्लाइंग किस किया. इसके बाद गर्लफ्रेंड माहिका ने भी उन्हें फ्लाइंग किस दिया. हार्दिक ने कुछ महीने पहले ही माहिका के साथ अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक किया था.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ‘मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए…’ 3 बोरी गेंहू बेचकर मैच देखने पहुंचे फैन, कोहरे ने तोड़ दिया दिल
भारत ने बनाया विशाल स्कोर
हार्दिक पांड्या के अलावा संजू सैमसन ने 22 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 34 रन बनाए. वहीं, तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली. इस तरह भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: हुस्न की मल्लिका हैं जोश इंग्लिस की मंगेतर, अप्रैल में होगी शादी, IPL 2026 के लिए पोस्टपोन करेंगे हनीमून
संबंधित खबरें
रवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 mins agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
21 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
42 mins agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?
45 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines