Hardik Pandya Syed Mushtaq Ali: सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट का आगाज हार्दिक पांड्या ने धमाकेदार अंदाज में किया है। बड़ौदा की तरफ से खेलते हुए हार्दिक ने बल्ले से जमकर कोहराम मचाया। दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर ने गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सिर्फ 35 गेंदों पर 74 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान हार्दिक ने छह चौके और पांच छक्के जमाए। 211 के स्ट्राइक रेट से तबाही मचाते हुए हार्दिक ने टी-20 में इतिहास रच डाला है। हार्दिक की नाबाद पारी के बूते बड़ौदा ने 5 विकेट से जीत का स्वाद चखा।
हार्दिक ने रचा इतिहास
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 184 रन लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ौदा टीम की नैया को पार लगाने की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या ने उठाई। हार्दिक ने गुजरात के बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ किया और सिर्फ 35 गेंदों पर 74 रन की तेज तर्रार पारी खेली। हार्दिक ने अपनी इस इनिंग के दौरान 6 चौके और पांच छक्के जमाए। हार्दिक ने अपनी आतिशी पारी के बूते बड़ौदा ने 19.3 ओवर में 185 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारतीय स्टार ऑलराउंडर ने अपनी इस इनिंग के दौरान टी-20 क्रिकेट में 5 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। हार्दिक टी-20 में 5 हजार रन और 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। हार्दिक ने नाम क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 180 विकेट चटकाए हैं।
बड़ौदा ने जीत के खोला खाता
हार्दिक पांड्या की धांसू बल्लेबाजी के दम पर बड़ौदा ने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने आर्य देसाई द्वारा खेली गई 52 गेंदों पर 78 और कप्तान अक्षर पटेल की 43 रन की दमदार पारी के बूते 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 184 रन लगाए। हार्दिक ने गेंद से भी कमाल दिखाया और आर्य देसाई का विकेट अपने नाम किया। बड़ौदा की ओर से हार्दिक पांड्या के अलावा शिवालिक शर्मा ने भी बल्ले से रंग जमाया और 43 गेंदों पर 64 रन की तूफानी पारी खेली।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
3 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
8 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines