Harbhajan Singh Head coach: टी20 विश्व कप 2024 के बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को नए हेड कोच की तलाश है। बोर्ड ने इसके लिए आवेदन भी मांगे हैं। राहुल द्रविड़ भी कोच के पद के लिए फिर से आवेदन कर सकते हैं। इस बीच पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम को कोचिंग देने में दिलचस्पी दिखाई है। भज्जी का कहना है कि भारतीय टीम को कोचिंग देना खिलाड़ियों को टेक्निकल स्किल सिखाने से ज्यादा टीम मैनेजमेंट के बारे में है।
क्रिकेट में मुझे बहुत कुछ दिया
हरभजन ने कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं आवेदन करूंगा या नहीं। भारत में कोचिंग करना मैन मैनेजमेंट के बारे में है, न कि खिलाड़ियों को ड्राइव और पुल सिखाने के बारे में हैं। भारतीय खिलाड़ी इसे अच्छी तरह से जानते हैं। आप उन्हें कुछ मार्गदर्शन दे सकते हैं। क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है और अगर मुझे इसे वापस देने का मौका मिलता है, तो मुझे बहुत खुशी होगी।”
3 साल का होगा नए कोच का कार्यकाल
बता दें कि BCCI ने हाल ही में सीनियर मेंस टीम के हेड कोच पद के लिए आवेदन मांगे थे। टीम के नए हेड कोच का कार्यकाल 1 जुलाई, 2023 से शुरू होगा और 31 दिसंबर, 2027 को समाप्त होगा। वनडे विश्व कप 2023 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया था। हालांकि, उन्हें जून तक का विस्तार दिया गया था। बता दें कि भारतीय टीम 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में वनडे विश्व कप जीती थी। हरभजन इस विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे। हेड कोच के पद के लिए आवेदन करने के लिए कुछ योग्यताओं का होना जरूरी है। आवेदन करने वाले खिलाड़ी ने कम से कम 30 टेस्ट या 50 वनडे मैच खेले हों।
ये भी पढ़ें: RCB vs RR: एलिमिनेटर में कोहली रच सकते हैं इतिहास, IPL में ऐसा नहीं कर पाया कोई भी बल्लेबाज
ये भी पढ़ें: IPL 2024: एलिमिनेटर मैच में बदल सकती है RCB की टीम, स्टार खिलाड़ी को बाहर कर सकते हैं फाफ
संबंधित खबरें
एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक WCL 2026 में किया कमाल
15 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ऋतुराज गायकवाड़ का बाहर होना लगभग तय, ये रही बड़ी वजह
21 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, चेतेश्वर पुजारा ने पहले टी-20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
1 hr agoविराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन? वसीम जाफर ने बताया बाएं हाथ के बल्लेबाज का नाम
2 hrs agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, कोट-पैंट और चश्मे में नया लुक देख फैंस के उड़े होश!
2 hrs agoIND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला? जानिए मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoधमाकेदार शतक के बाद भी खुश नहीं केएल राहुल! आखिर किस बात से टूट गया दिल?
2 hrs agoइन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल, वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए फ्लॉप
2 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली की कप्तानी का मिला मौका
2 hrs agoरोहित शर्मा के संन्यास पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, रिटायरमेंट के लिए तय कर दिया खास 'टारगेट'
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines