RCB Probable Playing 11 Eliminator: आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। जो भी टीम इस मैच को अपने नाम करेगी, वह क्वालीफायर 2 में पहुंच जाएगी, जबकि जिस टीम को इस मैच में हार मिलेगी, वह ट्रॉफी की रेस से बाहर हो जाएगी। आरसीबी कड़ी मेहनत के बाद प्लेऑफ में जगह बना पाई है, ऐसे में वह एक भी गलती नहीं करना चाहेगी, जिससे उसे हार नसीब हो। ऐसे में आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस एलिमिनेटर मैच में नई प्लेइंग 11 के साथ उतर सकते हैं।
इस खिलाड़ी को किया जा सकता है बाहर
आरसीबी में एक ऐसा खिलाड़ी है, जो काफी समय से प्लेइंग इलेवन का हिस्सा है, लेकिन वह अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका है। ऐसे में फाफ एलिमिनेटर मैच से इस खिलाड़ी को बाहर कर सकते हैं और उनकी जगह स्टार खिलाड़ी को टीम में जगह दे सकते हैं। बता दें कि यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विस्फोटक बल्लेबाज महिपाल लोमरोर हैं। खिलाड़ी को कई मौके मिल चुके हैं, लेकिन फिर भी वह बल्लेबाजी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। लोमरोर ने आरसीबी के लिए इस सीजन अभी तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 13.29 की खराब एवरेज से सिर्फ 99 रन बना पाए हैं। इस दौरान उनका अधिकतम स्कोर 33 रन रहा है। ऐसे में अगले मैच से उन्हें बाहर किया जा सकता है।
इस विस्फोटक बल्लेबाज की हो सकती है एंट्री
महिपाल लोमरोर की जगह आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज अनुज रावत को टीम में शामिल किया जा सकता है। अनुज को इस सीजन आरसीबी के लिए कुल 5 मैच खेलने का मौका मिला है, जिनमें उन्होंने 24.50 की औसत से 98 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका अधिकतम स्कोर 48 रन रहा है। अनुज का भी रिकॉर्ड खराब ही है, लेकिन महिपाल लोमरोर का रिकॉर्ड तो बहुत खराब है। अनुज को सिर्फ 5 मैच खिलाए गए हैं, ऐसे में एलिमिनेटर मैच में एक बार फिर से अनुज रावत को टीम में शामिल किया जा सकता है।