GT vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हराया, ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो

IPL 2024 के 32वें मुकाबले में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही GT प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई।

GT vs DC Delhi Capitals beat Gujarat Titans by 6 wickets

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मुकाबला। इमेज क्रेडिट- IPL

GT vs DC: IPL 2024 के 32वें मुकाबले में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 89 रन बनाए। राशिद खान ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 8.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। ये 3 खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स की जीत के हीरो रहे।

विज्ञापन

मुकेश कुमार

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 2.3 ओवर में मात्र 5.6 की इकॉनमी से 14 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए। इस दौरान वह काफी किफायती रहे। मुकेश ने गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा, राशिद खान और नूर अहमद को अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन

ईशांत शर्मा

तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने 2 ओवर गेंदबाजी की और 4 की इकॉनमी से 8 रन देकर 2 सफलताएं प्राप्त कीं। ईशांत ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट कराया। इसके अलावा उन्होंने डेविड मिलर का भी शिकार किया।

ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे से कमाल का प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने विकेट के पीछे से 4 शिकार किए। पंत ने डेविड मिलर का कैच लपका। अभिनव मनोहर और शाहरुख खान को स्टंपिंग आउट किया। इसके अलावा राशिद खान का कैच पकड़ा।

विज्ञापन

जेक फ्रेजर ने बनाए 20 रन

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। उनके अलावा शाई होप ने 19, ऋषभ पंत ने नाबाद 16, अभिषेक पोरेल ने 15, सुमिन कुमार ने नाबाद 9 रन और पृथ्वी शॉ ने 7 रन बनाए। गुजरात टाइटंस की ओर से डेब्यू करने वाले संदीप वारियर ने 2 सफलताएं प्राप्त कीं। उनके अलावा स्पेंसर जॉनसन और राशिद खान ने 1-1 विकेट चटकाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ