हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश बिगाड़ सकती है टीम इंडिया का खेल, मैदान के आंकड़े दे रहे हैं गवाही

भारत और बांग्लादेश के बीच में खेली जा रही दो टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला कानपुर में खेला जाएगा। इस मैदान पर भारतीय टीम के आंकड़े कुछ खास नहीं रहे है।

विज्ञापन

India vs Bangladesh 2nd test match stats: भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। पहला मैच चेन्नई में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम के लगभग सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अब दूसरा मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि इस मैदान पर भारतीय टीम का टेस्ट फॉर्मेट में रिकॉर्ड काफी अच्छा नहीं रहा है। इस बात का अंदाजा आप आंकड़े देख कर लगा सकते हैं।

ग्रीन पार्क में कैसा है टीम इंडिया का प्रदर्शन?

27 सितंबर से भारतीय टीम को कानपुर की धरती पर मुकाबला खेलना है। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। ऐसे में वह सीरीज 2-0 से खत्म करना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश आखिरी टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी। लेकिन कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम पर नजर डालें तो आंकड़े टीम इंडिया के हक में ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं। मेन इन ब्लू को इस मैदान पर ज्यादातर टेस्ट में ड्रॉ का सामना करना पड़ा है।

भारत ने अब तक इस मैदान पर 23 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें टीम को केवल 3 मैच में जीत मिली है। विरोधी टीम ने 3 मुकाबले जीते हैं। वहीं 13 मुकाबले इस मैदान पर ड्रा रहे हैं। आंकड़े देखकर ऐसा लगता है कि विरोधी टीम ने ज्यादातर मैच ड्रॉ करवाए हैं।

विज्ञापन

पहले मैच पर एक नजर

भारत ने चेन्नई टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आर अश्विन और रवींद्र जडेजा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 376 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश 149 रन पर ही सिमट गई। दूसरी पारी में भारत ने एक बार फिर से बांग्लादेश पर शिकंजा कसा और शुभमन गिल और ऋषभ पंत की शतकीय पारी के दम पर 287/4 रन पर पारी घोषित कर दी। जवाब में बांग्लादेश ने 234 रन बनाए थे। भारत ने ये मुकाबला 280 रनों से अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola