Next G0ldberg Revealed: WWE Saturday Night’s Main Event में गोल्डबर्ग ने अपने ऐतिहासिक रेसलिंग करियर का अंत कर दिया। दिग्गज ने गुंथर का सामना किया और हार गए। वो अब रेसलिंग को हमेशा के लिए अलविदा कह चुके हैं। गोल्डबर्ग अपने खतरनाक अंदाज के लिए लोकप्रिय थे। गोल्डबर्ग की तरह शायद ही कोई परफॉर्म कर पाएगा। इसी वजह से लगता है कि उनकी जगह लेना आसान नहीं होगा। हालांकि, दिग्गज ने खुद बता दिया है कि कौन उनकी जगह लेगा।
कौन होगा WWE का अगला गोल्डबर्ग?
गोल्डबर्ग ने अपने रिटायरमेंट मैच के बाद स्पीच दी। इसी बीच उन्होंने अपने फैंस और परिवार को धन्यवाद दिया। गोल्डबर्ग ने कहा कि कोई उनकी जगह नहीं ले सकता। उन्हें सिर्फ उनके बेटे गेज ही रिप्लेस कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह सफर शानदार रहा है। अब कभी भी कोई और गोल्डबर्ग नहीं आने वाला। यह जगह सिर्फ एक लड़का लेगा। मुझे आप सभी से प्यार है। हर किसी का सम्मान कीजिए। आप उस तरह का बर्ताव कीजिए, जैसा आप लोगों से चाहते हैं।’
ट्रिपल एच ने गोल्डबर्ग के बेटे पर क्या कहा?
ट्रिपल एच ने भी गोल्डबर्ग के बेटे गेज को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, ‘वो शायद इस बिजनेस के आखिरी गोल्डबर्ग नहीं होंगे। मैंने गेज की आंखों में वो चमक देखी है और वो काफी ज्यादा क्लियर हैं। अगर NFL में वो सफल नहीं हुए, तो फिर वो यहां आएंगे। देखना होगा कि क्या होता है।’ NFL में असफलता गेज के जल्द से जल्द WWE में कदम रखने का कारण बन सकता है।
गोल्डबर्ग को गुंथर के खिलाफ कैसे मिली हार?
गोल्डबर्ग और गुंथर के बीच Saturday Night’s Main Event में हुआ मैच काफी लंबा चला। दोनों ने एक-दूसरे पर बेहतरीन मूव्स लगाए। गोल्डबर्ग ने इसी बीच अपने शानदार स्पीयर और जैक हैमर का भी उपयोग किया। अंत में गुंथर ने गोल्डबर्ग को स्लीपर होल्ड सबमिशन में लॉक किया। इसी वजह से दिग्गज फेडआउट हो गए और गुंथर को विजेता घोषित किया। इस जीत के साथ गुंथर ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया, वहीं उनके नाम गोल्डबर्ग को रिटायर करने का सम्मान भी जुड़ गया।
ये भी पढ़ें:- WWE में वापसी के बाद Roman Reigns ने लगाई दहाड़, दुश्मनों को दी कड़ी चेतावनी, फिर मचाएंगे तबाही!
संबंधित खबरें
लियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
55 mins agoअजीत अगरकर के कारण टीम इंडिया में नहीं हो रही थी भुवनेश्वर कुमार की वापसी?
1 hr agoबल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
9 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
10 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
10 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
11 hrs agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
11 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines