Mohammed Shami Gambhir: जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। बुमराह आधिकारिक तौर पर अब इस मेगा इवेंट से बाहर हो चुके हैं। जस्सी के उपलब्ध ना होने से भारतीय टीम का फास्ट बॉलिंग अटैक थोड़ा कमजोर सा दिख रहा है।
हालांकि, बुमराह की गैरमौजूदगी एक तेज गेंदबाज के लिए वरदान साबित हो सकती है। यह बॉलर कोई और नहीं, बल्कि मोहम्मद शमी होने वाले हैं। हेड कोच गौतम गंभीर ने शमी को वर्ल्ड क्लास गेंदबाज बताया है। उन्होंने कहा कि शमी हाथ में गेंद होने पर क्या कर सकते हैं यह हर कोई अच्छे से जानता है।
बुमराह के ना होने पर क्या बोले गंभीर?
दरअसल, गौतम गंभीर से तीसरे वनडे मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जसप्रीत बुमराह पर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में हेड कोच ने कहा, “देखिए अगर वह चोटिल हैं, तो चोटिल हैं। इसमें चाहे मैं हूं या फिर कैप्टन कोई भी कुछ नहीं कर सकता है। हम सभी जानते हैं कि वह कितने महत्वपूर्ण फैक्टर हैं। हालांकि, जैसा मैंने कहा कि हर्षित राणा, अर्शदीप और मोहम्मद शमी के लिए यह देश के लिए कुछ कर दिखाना का अच्छा मौका है।”
शमी को बताया वर्ल्ड क्लास गेंदबाज
गंभीर ने इसके बाद शमी के कमबैक को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, “देखिए वर्ल्ड क्लास गेंदबाज का वापस आना हमेशा ही अच्छा होता है। उनके पास जो अनुभव और क्वालिटी है उसके दम पर वह गेंद से क्या कर सकते हैं यह हम सभी जानते हैं।” शमी के वर्कलोड को मैनेज करने पर बात करते हुए हेड कोच ने कहा, “जाहिर तौर पर हम शमी के वर्कलोड को मैनेज करने की कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि हमने उन्हें सिर्फ दो टी-20 और दो ही वनडे मैच खिलाए। उम्मीद करते हैं कि वह पूरी तरह से तरोताजा होकर चैंपियंस ट्रॉफी में रंग जमाएंगे।”
कुछ खास नहीं रहा शमी का प्रदर्शन
हालांकि, मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल क्रिकेट में कमबैक कुछ खास नहीं रहा। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और फिर वनडे सीरीज में शमी लय में दिखाई नहीं दिए। शमी ने अपने स्पेल में काफी रन खर्च किए और लाइन एंड लेंथ के साथ भी जूझते हुए नजर आए। भारतीय टीम अब यही उम्मीद करेगी कि शमी चैंपियंस ट्रॉफी में साल 2023 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप वाला प्रदर्शन दोहराएं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
14 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
24 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines