India vs England Test Series: टीम इंडिया जून में इंग्लैंड का दौरा करने वाली है, जिसको लेकर भारतीय टीम का ऐलान भी हो चुका है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना इस बार टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती होने वाली है। वहीं टेस्ट टीम में श्रेयस अय्यर को नहीं चुने जाने पर काफी सवाल उठ रहे हैं, अय्यर आईपीएल 2025 में कमाल की कप्तानी के साथ-साथ शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं बावजूद इसके उनको टीम में नहीं चुना गया। वहीं अब अय्यर को टेस्ट टीम नहीं चुने जाने को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन भी सामने आया है। जिसमें वे बातों ही बातों में सेलेक्टर्स पर निशाना साधते हुए दिखाई दे रहे हैं।
गौतम गंभीर का बयान आया सामने
हाल ही में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से जब श्रेयस अय्यर को टीम में नहीं चुने जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ” मैं चयनकर्ता नहीं हूं ” गंभीर के इस बायन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने कहीं न कहीं चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर पर निशाना साधा है। वहीं अजीत अगरकर ने कहा था कि ” श्रेयस ने एकदिवसीय श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया, घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अभी टेस्ट क्रिकेट में उनके लिए जगह नहीं है ।”
घरेलू क्रिकेट में अय्यर ने किया था शानदार प्रदर्शन
इस बार का रणजी टूर्नामेंट श्रेयस अय्यर के लिए काफी शानदार रहा था। 5 रणजी मैचों में अय्यर ने बल्लेबाजी करते हुए 68.57 के औसत से 452 रन बनाए थे। जिसमें 2 शतक भी शामिल थे। इसके अलावा विजय हजारे से लेकर सैयद मुश्ताक तक में अय्यर ने कमाल का प्रदर्शन किया था और उनकी कप्तानी में टीम ने ट्रॉफी पर भी कब्जा किया था।
एक साल से ज्यादा तक बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रहने के बाद इस साल अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी जगह मिल गई। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन कमाल का रहा था और अय्यर इस टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs RCB: क्वालीफायर 1 में बदल जाएगा आरसीबी का कप्तान? जानें पूरा मामला
संबंधित खबरें
दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 mins agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
1 hr agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
8 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
10 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
11 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
12 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines