Abhishek Sharma: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 22 फरवरी को सुपर 8 में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया. भारतीय मुख्य बल्लेबाज इस मैच में बुरी तरह से फ्लॉप हो गए. खासकर अभिषेक शर्मा ने निराश किया. लगातार हैट्रिक डक पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए. जिसके बाद मोहम्मद आमिर के सुर बदल गए. उन्होंने अभिषेक को अब खास सलाह दी है.
अभिषेक शर्मा को मिली खास सलाह
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा कि आपने देखा होगा कि अभिषेक ने इस मैच में जितने भी रन किए. वह गेंदें खराब थी. कगिसो रबाडा की अच्छी गेंद अभिषेक शर्मा को समझ में नहीं आ रही थी. इसके बाद आमिर ने अभिषेक की तारीफ करते हुए कहा कि वह दिलेर खिलाड़ी है, क्योंकि उसने लगातार तीन बार 0 पर आउट होने के बाद अपना अप्रोच नहीं बदला और आक्रामक ही बल्लेबाजी की. मुझे लगता है कि अभिषेक को अपनी तकनीक में थोड़ा बदलाव करना होगा. अगर वह थोड़ा बदलाव कर लेते हैं तो वह रन बना सकते हैं. उनके पास कौशल की कोई कमी नहीं है.
इससे पहले आमिर ने अभिषेक शर्मा पर बात करते हुए उन्हें स्लॉगर तक कह दिया था. लेकिन अब आमिर के सुर बदल गए हैं. उन्होंने अभिषेक को अच्छा बल्लेबाज बताते हुए सलाह भी दी है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: शर्मनाक हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, बताया कहां हुई चूक
लगातार 4 मैच में फ्लॉप अभिषेक शर्मा
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा से भारत को पूरी उम्मीदें थीं. लेकिन अब तक खेले गए 4 मैच में उनकी ओर से निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है. यूएसए के खिलाफ 0,पाकिस्तान के खिलाफ 0, नीदरलैंड्स के खिलाफ 0 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 15 रनों की पारी खेली. यानी अब तक खेले गए 4 मैच में उनके बल्ले से केवल 15 रन निकले हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: मैच के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा! वॉशिंगटन सुंदर पर भड़के डेविड मिलर, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव