Pahalgam Terror Attack: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बीते मंगलवार को कश्मीर घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ अपने सभी क्रिकेट संबंध तोड़ देने चाहिए, साथ ही आईसीसी और एशियाई टूर्नामेंटों में भी उसके साथ नहीं खेलना चाहिए। उनके मुताबिक, हर दूसरे साल भारतीय धरती पर कोई न कोई आतंकी गतिविधि होती है और इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उनके इस बयान पर अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने जहर उगलते हुए बदतमीजी भरा जवाब दिया है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘सौरव गांगुली साहब, सम्मान के साथ भारत की टीम सिर्फ आईसीसी के इवेंट में पाकिस्तान से खेलती है। उसके अलावा आप लोग हमारे साथ कौन सी सीरीज खेलते हैं। बेशक ना खेलें, आईसीसी इवेंट हम लोग कौन सा मर रहे हैं।’
यह भी पढ़ें: DC vs RCB मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
पहलगाम में मारे गए 26 निर्दोष लोग
बता दें कि 22 अप्रैल को एक बार फिर भारतीय धरती पर आतंक का कहर देखने को मिला, जब पांच से छह आतंकियों ने पहलगाम के बैसरन घाटी में गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े पाकिस्तानी आतंकवादी समूह द रेजिस्टेंस फोर्स (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली।
इससे पहले बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भारतीय धरती पर हुए हमले की निंदा की थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों पर भारत सरकार के रुख की वजह से भारत बाइलेटरल सीरीज नहीं खेलता है। दरअसल, भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं गया था। भारत दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ठहरा था और उसने अपने सभी मैच उसी मैदान पर खेले थे।
यह भी पढ़ें: ‘हम कौन सा मरे जा रहे हैं’, सौरव गांगुली के बयान पर पूर्व पाक क्रिकेटर ने उगला जहर, दिया बदतमीजी भरा जवाब
संबंधित खबरें
इंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
30 mins ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
1 hr ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
4 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
4 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
5 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines