IND vs AUS: न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद इंडियन क्रिकेट में घमासान मचा हुआ है। फैंस टीम इंडिया में बदलाव करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा 22 नवंबर से शुरू हो रहे भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने में सफल नहीं होते हैं तो टेस्ट टीम में बदलाव की जोरदार मांग उठेगी। हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर से फॉर्म में वापसी कर सकते हैं।
रोहित शर्मा और विराट की फॉर्म को लेकर कही ये बात
इंडिया टुडे से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, “अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा और विराट कोहली रन नहीं बनाते हैं तो इंग्लैंड दौरे के लिए नई टीम इंडिया की मांग उठेगी।” इस दौरान उन्होंने कहा, “अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा अभ्यास नहीं करेंगे और मैच नहीं खेलंगे तो उन्हें फॉर्म हासिल करना मुश्किल होगा।”
उन्होंने आगे कहा, “आप को ये बात समझनी होगी कि ये उन चुनिंदा सीरीज में से एक हैं, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा फ्लॉप हुए हैं।विराट कोहली ने पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 70 रन बनाए थे। ये उन सीरीज में से एक है। जिसमे विराट कोहली और रोहित शर्मा योगदान नहीं दे पाए हैं।”
‘ऑस्ट्रेलिया का दौरा तय करेंगा भविष्य’
सुनील गावस्कर ने कहा, “हर खिलाड़ी कभी न कभी अपने करियर में खराब दौर से गुजरता है। कभी-कभी खराब दौर आ सकते हैं। क्रिकेट में ऐसा होता रहता है। लेकिन आप उन बुरे दौर से कैसे उबरते हैं, यह बताता है कि आप कितने अच्छे खिलाड़ी हैं और एक खिलाड़ी के तौर पर आपका चरित्र कैसा है। ऑस्ट्रेलिया का दौरा काफी ज्यादा अहम रहने वाला है क्योंकि इस सीरीज के बाद टेस्ट टीम का भविष्य तय होगा।”
भारत ने 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम नवंबर के दूसरे सप्ताह में ऑस्ट्रेलिया जाएगी ताकि सीरीज के पहले मैच से पहले वहां की परिस्थितियों के अनुकूल खुद को ढाल सकें।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
35 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines