First Triple Century In Tests Cricket: टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों को आराम से सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करने का पूरा समय मिलता है। टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी भी पूरा समय लेकर खेलते हैं। हर बल्लेबाज चाहता है कि वो टेस्ट क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी लगाए, लेकिन ये कारमाना करना उतना आसान नहीं है। लेकिन आज हम आपको उस बल्लेबाज के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसने टेस्ट क्रिकेट में पहला तिहरा शतक लगाया था।
एंडी सैंडहैम ने लगाया था पहला तिहरा शतक
टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने का कारनामा अब दुनिया के कई बल्लेबाज कर चुके हैं। इसके अलावा 4 खिलाड़ी ऐसे हैं जो 2-2 बार अपने करियर में तिहरा शतक लगा चुके हैं। जिसमें पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन, ब्रायन लारा और क्रिस गेल का नाम शामिल है। वहीं टेस्ट क्रिकेट में पहला तिहरा शतक इंग्लैंड के एंडी सैंडहैम ने लगाया था। साल 1930 में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मुकाबला खेला गया था। इस मैच में एंडी सैंडहैम ने 600 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए 640 गेंदों का सामना किया था। जिसके बाद उन्होंने मैच में 325 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- बीच मैदान जब धोनी पर बुरी तरह भड़के आशीष नेहरा, अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इंग्लैंड ने बनाए थे 849 रन
सात दिनों तक चले इस मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 849 रन बनाए थे। एंडी सैंडहैम के अलावा लीस एमेस ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 149 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम 286 रनों पर ही ढेर हो गई थी। इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 272 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया था। वहीं दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए मैच को ड्रॉ कराया दिया था।
भारत के लिए 2 तिहरे शतक
भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाने का कारनामा सिर्फ वीरेंद्र सहवाग ने करके दिखाया है। सहवाग नें सबसे पहले साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ और फिर दूसरी बार साल 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तिहरा शतक लगाया था।
ये भी पढ़ें:- चश्मा लगाकर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर, 0 पर आउट; सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
संबंधित खबरें
मैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
20 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
31 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines