हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: चौथे टेस्ट के लिए बदल गई इंग्लैंड टीम, बशीर हुए बाहर, इस गेंदबाज को मिली जगह

IND vs ENG: भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपने दल का ऐलान कर दिया है। 8 साल बाद फिरकी गेंदबाज की वापसी हुई है।

विज्ञापन

IND vs ENG: भारत के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के लिए इंग्लैंड ने अपने दल में एक बदलाव किया है। सीरीज में अब तक 3 मैच खेले जा चुके हैं। पहला मैच इंग्लैंड ने जीता था, जबकि दूसरा मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। वहीं तीसरा मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किया और सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। अब चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपने दल में बड़ा बदलाव किया है।

इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने चौथे टेस्ट के लिए टीम बदली है। चौथे टेस्ट के लिए शोएब बशीर को बाहर कर दिया गया है। वह तीसरे मैच में चोटिल हो गए थे। उनकी जगह पर बोर्ड ने लियाम डॉसन को टीम में शामिल किया है। लियाम डॉसन अब तक इंग्लैंड के लिए 3 टेस्ट मैच खेलकर 7 विकेट झटकने में कामयाब हुए हैं। वहीं इंग्लैंड के लिए उन्होंने 6 वनडे में 5 विकेट झटके हैं। इसके अलावा 14 टी-20 मैच में उन्होंने 11 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। लियाम ने भारत के खिलाफ 2016 में ही डेब्यू किया था। ये मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला गया था। वहीं अब लियाम डॉसन लगभग 8 साल बाद इंग्लैंड टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट साल 2017 में खेला था।

विज्ञापन

23 जुलाई से होगा चौथा टेस्ट मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से खेला जाएगा। इंग्लैंड की नजरें इस मैच पर होने वाली हैं। इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी, जबकि भारतीय टीम इस मैच को हर हाल में जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर करना चाहेगी।

चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम का ऐलान: बेन स्टोक्स (कप्तान), जो रूट, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से, जैक क्रॉली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, ओली पोप, जेमी ओवरटन, जोश टंग, क्रिस वोक्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola