हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs IND: कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में डेब्यू करने के बाद हर्षित राणा का रिएक्शन आया सामने, जीत में रहा अहम रोल

Harshit Rana: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में हर्षित राणा ने डेब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने 33 रन देकर 3 विकेट किए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन

Harshit Rana: टीम इंडिया के लिए हर्षित राणा का डेब्यू विवादों में रहा है। उन्हें शुक्रवार को पुणे में सीरीज के चौथे मैच में शिवम दुबे की जगह कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। इस फैसले पर सवाल खड़े हो गए हैं। विशेषज्ञों ने ऑलराउंडर की जगह तेज गेंदबाज को शामिल करने पर सवाल उठाए हैं। इसी बीच अपने डेब्यू पर हर्षित राणा का रिएक्शन सामने आया है।

हर्षित राणा ने कही ये बात

अपने डेब्यू को लेकर हर्षित राणा ने कहा, “यह मेरे लिए अभी भी एक ड्रीम डेब्यू है। जब दुबे वापस आए, तो दो ओवर के बाद मुझे बताया गया कि मैं कन्कशन सब्सटीट्यूट हूं। यह सिर्फ इस सीरीज़ के लिए नहीं है; मैं लंबे समय से एक मौके का इंतज़ार कर रहा था और मैं यह साबित करना चाहता था कि मैं इस टीम में शामिल किए जाने का हकदार हूं। मैंने आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी की है और यहां भी मैं उसी तरह का प्रदर्शन कर रहा हूं।”

 

राणा ने 8वें ओवर में मैदान पर उतरते ही अपना जलवा दिखाया था। राणा ने इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का अहम कैच लपककर उन्हें आउट किया थ। बटलर इस बात से काफी नाखुश थे और बाद में उन्हें डगआउट में इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ से चर्चा करते हुए देखा गया था।

विज्ञापन

हर्षित राणा ने किया शानदार प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ खेल गए चौथे मैच में हर्षित राणा ने शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड की पारी के 12वें ओवर में उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन को आउट किया। इसके बाद 16वें ओवर में उन्होंने एक और महत्वपूर्ण विकेट लिया जब उन्होंने जैकब बेथेल को सिर्फ 6 रन पर आउट कर दिया। उन्होंने 18वें ओवर में अपना तीसरा विकेट लिया, जब उन्होंने जेमी ओवरटन को 19 रन पर क्लीन बोल्ड किया। राणा ने इस मुकाबले 33 रन देकर 3 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। उनके टीम में शामिल किए जाने को लेकर विवाद के बावजूद राणा के प्रदर्शन ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola