T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए जहां एक तरफ टीम इंडिया न्यूयॉर्क में प्रैक्टिस कर रही है तो वहीं टूर्नामेंट के आगाज से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। दरअसल टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने शनिवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से ऑफिशियल तरीके से संन्यास ले लिया है। हालांकि कार्तिक ने अपने संन्यास के संकेत काफी पहले ही दे दिए थे लेकिन इसको लेकर विकेटकीपर बल्लेबाज ने ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की थी।
फैंस और परिवार का किया धन्यवाद
दिनेश कार्तिक ने अपने संन्यास को लेकर सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्रान पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में कार्तिक ने क्रिकेट करियर के दौरान मिले फैंस द्वारा मिले प्यार पर धन्यवाद किया। इसके अलावा कार्तिक अपनी फैमिली का आभार व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 USA vs Canada: बारिश में धुला पहला मैच तो कैसे निकलेगा नतीजा? समझें पूरा समीकरण
आईपीएल 2024 में मचाया धमाल
आईपीएल में दिनेश कार्तिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा थे। आरसीबी में कार्तिक ने फिनिशर की भूमिका को काफी शानदार तरीके से निभाया था। आईपीएल 2024 में कार्तिक ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से फैंस का खूब मनोरंजन किया था। आईपीएल 2024 में दिनेश कार्तिक ने 15 मैचों में 326 रन बनाए थे। एलिमिनेटर मुकाबले में हारने के बाद आरसीबी के खिलाड़ियों ने कार्तिक को शानदार विदाई भी दी थी।
कार्तिक का क्रिकेट करियर
दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया के लिए 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 मैच खेले थे। टेस्ट में दिनेश के नाम 1025, वनडे में 1752 और टी20 क्रिकेट में 686 रन दर्ज है। इसके अलावा फर्स्ट क्लास में कार्तिक ने 167 मैचों में 9620 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: हार्दिक को लेकर पूर्व दिग्गज की टीम इंडिया को चेतावनी, इस रोल में फिट नहीं होते उपकप्तान
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के एक मैच में इस टीम ने जड़े हैं सबसे ज्यादा रन, Top 5 की लिस्ट में टीम इंडिया का नाम शामिल
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
23 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
32 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
43 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines