T20 World Cup के एक मैच में इस टीम ने जड़े हैं सबसे ज्यादा रन, Top 5 की लिस्ट में टीम इंडिया का नाम शामिल

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप इतिहास में वैसे तो कई सारे हाइस्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। लेकिन एक टीम ऐसी है जिसके रिकॉर्ड को आज तक कोई टीम नहीं तोड़ पाई है। इस टीम ने एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

T20 World Cup 2024 highest totals record

T20 World Cup 2024 highest totals record

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होने में अब एक दिन का समय बचा है। पहला मैच यूएसए और कनाडा के बीच खेला जाएगा। इस बार विश्व कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जा रहा है। विश्व कप में इस बार कई नई टीमें भी हिस्सा ले रही है। ऐसे में फैंस को कई बार हाई स्कोरिंग मैच भी देखने को मिल सकते हैं। वहीं अगर टी20 विश्व कप इतिहास की बात करे तो एक टीम ऐसी है जिसने एक ही मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जिसको विश्व कप में आज तक कोई टीम नहीं तोड़ पाई। एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 टीमों की लिस्ट में टीम इंडिया भी शामिल है।

विज्ञापन

श्रीलंका के नाम दर्ज खास रिकॉर्ड

टी20 विश्व कप में श्रीलंका टीम के नाम एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। साल 2007 में जब टी20 विश्व कप की शुरुआत हुई थी तो इस टूर्नामेंट में श्रीलंका ने केनिया के खिलाफ मैच में 6 विकेट खोकर 260 रन बनाए थे। इस मैच में श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जयसूर्या ने सबसे ज्यादा 86 रनों की पारी खेली थी। ये टी20 विश्व कप इतिहास का एक मैच का सबसे बड़ा स्कोर है जिसको आज तक कोई टीम नहीं तोड़ पाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

चौथे नंबर पर मौजूद टीम इंडिया

टी20 विश्व कप में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में टीम इंडिया चौथे नंबर पर मौजूद है। टीम इंडिया ने साल 2007 के विश्व कप के दौरान ये कारनामा करके दिखाया था। टीम इंडिया ने विश्व कप का अपना हाइस्कोर इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के सामने बनाया था। इस मैच में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से गौतम गंभीर, युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग ने कमाल की पारियां खेली थी। वहीं इस मैच को टीम इंडिया ने 18 रन से जीत लिया था।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें

1. श्रीलंका 260/6 बनाम केनिया
2. इंग्लैंड 230/8 बनाम साउथ अफ्रीका
3. साउथ अफ्रीका 229/4 बनाम इंग्लैंड
4. भारत 218/4 बनाम इंग्लैंड
5. साउथ अफ्रीका 211/5 बनाम स्कॉटलैंड

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ