हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DC vs MI: दिल्ली में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज करेंगे परेशान, जानें पिच रिपोर्ट

DC vs MI: आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च को हुई थी और दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था।

विज्ञापन

DC vs MI: आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च को हुई थी और दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। लेकिन अब तक दिल्ली को अपने होम ग्राउंड पर खेलने का मौका नहीं मिला है। दिल्ली की टीम अब 13 अप्रैल को अपने घर, अरुण जेटली स्टेडियम में इस सीजन का पहला मैच खेलेगी। इस मुकाबले में उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। दिल्ली कैपिटल्स का अब तक आईपीएल 2025 में प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। टीम ने 4 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। इसी के साथ दिल्ली 8 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।

वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की हालत इस सीजन में काफी खराब रही है। उन्होंने अब तक 5 मैच खेले हैं लेकिन सिर्फ एक में ही जीत पाई है। मुंबई 2 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है। उनसे नीचे चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें हैं।

DC vs MI: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

पहले दिल्ली की पिच को धीमा माना जाता था और यहां कम स्कोर वाले मैच होते थे। लेकिन अब यह पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत बढ़िया हो गई है। इसी कारण यहां ज़्यादातर मैच हाई-स्कोरिंग होते हैं। पिछले साल दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में भी बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए थे। कुछ मुकाबलों में तो स्कोर 250 से भी ज़्यादा गया था। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। जहां तक मौसम की बात है, मैच के दिन दिल्ली का मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन

 

दोनों टीमों का स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन, श्रीजीत कृष्णन, बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेट्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसी, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola