DC vs LSG: आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में सोमवार, 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ। वाई।एस। राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले सीजन में दोनों टीमें नेट रन रेट के कारण प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थीं। ऐसे में इस बार दोनों की कोशिश होगी कि जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करें। इस बीच आइए जानते हैं कि आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है।
DC vs LSG: हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में अब तक दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 3 बार लखनऊ ने जीत दर्ज की है, जबकि 2 बार दिल्ली ने बाजी मारी है। पिछले सीजन में दोनों टीमें लीग स्टेज में दो बार आमने-सामने हुई थीं, जहां दोनों मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की थी। इसी वजह से इस मैच में भी दिल्ली को फेवरेट माना जा रहा है।
आईपीएल 2024 में खेले गए पहले मुकाबले में दिल्ली ने लखनऊ को छह विकेट से हराया था। वहीं, लीग स्टेज के आखिरी मैच में भी दिल्ली ने लखनऊ को 19 रनों से शिकस्त दी। उस मैच में जीत हासिल कर लखनऊ के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका था, लेकिन हार के कारण वह बाहर हो गई। इससे पहले खेले गए तीनों मुकाबलों में लखनऊ ने जीत दर्ज की थी।
कुल मैच: 05
दिल्ली ने जीता: 02
लखनऊ ने जीता: 03
DC vs LSG: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड-
दिल्ली कैपिटल्स- केएल राहुल (विकेटकीपर), फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर मैकगर्क, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), माधव तिवारी, मनंत कुमार, दर्शन नालकंडे, त्रिपूर्ण विजय, अजय जादव मंडल, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मिशेल स्टार्क, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, टी नटराजन।
लखनऊ सुपर जायंट्स- ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्जके (विकेटकीपर), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आकाश सिंह (विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, राजवर्धन हंगरगेकर, दिग्वेश सिंह, युवराज चौधरी, रवि बिश्नोई, एम सिद्धार्थ, मयंक यादव, आकाश दीप, अवेश खान, मोहसिन खान, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
4 mins agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
26 mins agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
46 mins agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
2 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
2 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines