Virat Kohli Retirement: रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने रविवार को चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले से पहले विराट कोहली और रोहित के संन्यास को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। फैंस उम्मीद लगा रहे थे कि टीम के खिताब जीतने पर दोनों खिलाड़ी वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मैच खत्म होने के बाद कोहली से सीधे तौर पर संन्यास का सवाल तो नहीं पूछा गया, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान ने बातों से भविष्य के बारे में अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।
भारत के धुरंधर बल्लेबाज विराट ने पुष्टि की है कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं और देश के लिए खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने तत्काल संन्यास की कोई घोषणा नहीं की, लेकिन यह जरूर कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड पर भारत की जीत के बाद टीम अच्छे हाथों में है।
यह भी पढ़ें: CT 2025: वनडे फॉर्मेट से रोहित शर्मा संन्यास लेंगे या नहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर दिया साफ
ड्रेसिंग रूम में बहुत प्रतिभा है- विराट
विराट ने जीत के बाद कहा, ‘यह अद्भुत है। हम ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे के बाद वापसी करना चाहते थे। हम एक बड़ा टूर्नामेंट जीतना चाहते थे, इसलिए चैंपियंस ट्रॉफी जीतना अद्भुत है। ड्रेसिंग रूम में बहुत प्रतिभा है और वे अपने खेल को और आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। हम उनकी मदद करने और अपना अनुभव साझा करने के लिए खुश हैं और यही बात इस भारतीय टीम को इतना मजबूत बनाती है। सभी खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। हम एक अद्भुत टीम का हिस्सा रहे हैं। प्रैक्टिस सेशन में हमने जितना काम किया है, उसके बाद खिताब जीतकर बहुत अच्छा लगता है।’
हमारी टीम दुनिया का सामना करने के लिए तैयार- कोहली
कोहली ने आगे कहा कि टीम दुनिया का सामना करने के लिए तैयार है। कोहली ने कहा, ‘जब आप टीम छोड़ते हैं, तो आप टीम को बेहतर स्थिति में छोड़ना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हमारे पास एक ऐसी टीम है जो अगले आठ सालों तक दुनिया का सामना करने के लिए तैयार है। शुभमन ने शानदार प्रदर्शन किया है। श्रेयस ने कुछ बेहतरीन पारियां खेली हैं। केएल ने हमारे लिए मैच फिनिश किए हैं और हार्दिक ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है।’
यह भी पढ़ें: ‘भाई हम लोग अभी रिटायरमेंट…’, तमाम अफवाहों पर लगा फुल स्टॉप, कोहली-रोहित की मजेदार बातचीत वायरल
संबंधित खबरें
'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
14 mins agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
30 mins agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
1 hr agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
3 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
10 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
10 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
11 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
11 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
12 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines