IPL 2024: CSK VS KKR kolkata Lost Match Reason: IPL 2024 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से मात दी । 5 बार की IPL चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में लगातार मिली दो हार के बाद वापसी करते हुए जीत दर्ज की ।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले खेलते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 137 रन बनाए। 138 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी सीएसके ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया ।सीएसके की ओर से ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे ने 3-3 विकेट झटके। वहीं सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 58 गेंदों पर 67 रन की शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।
बता दें कि लगातार दो हार का सामना करने के बाद जहां चेन्नई सुपर किंग्स को जीत मिली। वहीं इस सीजन शानदार लय में चल रही केकेआर को पहली हार का मुंह देखना पड़ा । IPL के इस सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने शानदार शुरूआत करते हुए अपने तीनों शुरूआती मैचों में जीत दर्ज की। प्वाइंट टेबल में नंबर 2 पर काबिज केकेआर के इस मैच में हार के मुख्य कारण क्या रहें आइए विस्तार से जानते हैं।
KKR की हार के 5 कारण
फिल सॉल्ट नहीं खोल सके खाता
सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। तुषार देशपांडे ने कप्तान ऋतुराज के फैसले को सही साबित करते हुए मैच की पहली गेंद पर केकेआर को झटका दिया। फिल सॉल्ट शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए । बता दें ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने फिल का शानदार कैच लपका ।
विकेटों की लगी झड़ी
पहला विकेट शून्य पर खोने वाली कोलकाता ने इसके बाद वापसी करते हुए नरेन और रघुवंशी की जोड़ी ने टीम का स्कोर पावरप्ले में 56 रन पहुंचा दिया । केकेआर कप्तान ने कहा कि पावरप्ले के बाद विकेट बदल गया और लगातार एक के बाद एक विकेट गिरते गए।
रिंकू -रसेल नहीं दिखा सके कमाल
केकेआर के ताबड़तोड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।रिंकू सिंह 9 व आंद्रे रसेल 10 रन बनाकर आउट हो गए ।
धीमी बैटिंग
केकेआर ने मैच के पहले ही ओवर में विकेट गिरा दिया। पहला विकेट गिरने के बाद केकेआर ने वापसी की ,और पावरप्ले में 56 रन बना डाले। लेकिन इसके बाद लगातार विकेट गिरते गए । केकेआर ने धीमी गति से रन बनाए और 20 ओवर में 137 रन ही बना पाई ।
नहीं चला मिडिल ऑर्डर
इस मैच में केकेआर का मिडिल ऑर्डर फ्लॉप रहा।वेंकटेश अय्यर,रमनदीप सिंह, रिकू सिंह इस मैच मे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके ।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
31 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines