Zaka Ashraf: एशिया कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बड़ा बदलाव हुआ है। जका अशरफ को पीसीबी का नया चेयरमेन बना दिया गया है। वह नजम सेठी की जगह लेंगे। पाकिस्तान सरकार ने अशरफ की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय कमेटी की घोषणा की है। जका अशरफ का कार्यकाल फिलहाल 4 महीने का होगा। प्रबंधन समिति आज यानी 6 जुलाई को लाहौर में अपनी पहली बैठक करेगी।
दरअसल, पीसीबी बोर्ड में दस सदस्य हैं- जिसमें चार क्षेत्रीय प्रतिनिधि, चार सेवा प्रतिनिधि और दो सदस्य प्रधानमंत्री द्वारा नामित हैं। ये सदस्य इस बात पर वोट करेंगे कि अगला अध्यक्ष कौन होगा। इसके अलावा पाकिस्तान सरकार ने पीसीबी के चुनाव आयुक्त अहमद शहजाद फारूक राणा को हटा दिया है। उनकी जगह सुप्रीम कोर्ट के वकील महमूद इकबाल खाकवानी को नियुक्त किया है।
चुनाव हुए हैं स्थगित
दरअसल, पिछले महीने PCB के होने वाले चुनाव में अशरफ ही चेयरमैन के प्रबल दावेदार थे। नजम सेठी के चुनाव से कुछ दिन पहले अपना नाम वापस लेने के बाद अशरफ का चेयरमैन बनना तय था, लेकिन सेठी की ओर से गठित बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को पाकिस्तान के विभिन्न कोर्ट में चुनौती मिली थी। जिसके बाद PCB चेयरमैन का चुनाव स्थगित कर दिया गया था।
पहले भी पीसीबी के चेयरमैन रह चुके हैं जका अशरफ
आपको बता दें कि ये वही जका अशरफ हैं जो सा ल 2011 से 2013 में PCB चेयरमैन रह चुके हैं। 2013 में इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने यह कहते हुए उन्हें पद से हटा दिया था कि उनकी नियुक्ति अवैध तरीके से हुई है। उस वक्त नजम सेठी को PCB का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि एक साल बाद अशरफ को फिर से PCB चेयरमैन की कुर्सी मिल गई थी।
संबंधित खबरें
दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
17 mins agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
1 hr agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
8 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
10 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
11 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
12 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines