Shubman Gill Yuvraj: शुभमन गिल के लिए बतौर टेस्ट कप्तान पहले ही सीरीज बेहद यादगार रही। इंग्लैंड की धरती पर गिल ना सिर्फ अपनी कप्तानी, बल्कि बल्लेबाजी से भी छाप छोड़ने में सफल रहे। 5 मैचों में गिल के बल्ले से 754 रन निकले। शुभमन ने उन सभी आलोचकों के मुंह पर तमाचा जड़ा, जिनका कहना था कि वह घर से बाहर रन बनाने का हुनर नहीं जानते हैं।
पांच मैचों की सीरीज को टीम इंडिया 2-2 से बराबर करने में सफल रही। भारत के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह भी गिल के प्रदर्शन से पूरी तरह से गदगद हैं। युवी ने नए टेस्ट कप्तान की जमकर तारीफों के पुल बांधे हैं।
युवी ने की गिल की जमकर तारीफ
आईसीसी के साथ बातचीत करते हुए युवराज सिंह ने शुभमन गिल की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “शुभमन गिल के घर के बाहर खेलते हुए रिकॉर्ड पर कई तरह के सवाल थे। यह लड़का कप्तान बना और चार शतक जमाए। गिल की ओर से यह प्रदर्शन कमाल का रहा। आपको जब जिम्मेदारी दी जाती है, तो यह अहम है कि आप उसको कैसे लेते हैं।”
युवी ने शुभमन गिल की युवा ब्रिगेड के प्रदर्शन को भी जमकर सराहा। उन्होंने कहा, “मुझे इस टीम पर बहुत गर्व है। भले ही यह सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई है, लेकिन मेरे हिसाब से यह जीत के बराबर ही है। इसका कारण है कि यह एक युवा टीम है। इंग्लैंड जाकर खुद को साबित करना इतना आसान नहीं होता है।”
2-2 से बराबर रही सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अंत 2-2 की बराबरी पर हुआ। सीरीज के पहले टेस्ट में टीम इंडिया को हेडिंग्ले में हार का मुंह देखना पड़ा था। हालांकि, एजबेस्टन में गिल की सेना ने जोरदार कमबैक करते हुए इंग्लिश टीम को बुरी तरह से रौंदा।
लॉर्ड्स टेस्ट में मेजबान टीम बाजी मारने में सफल रही, जबकि सीरीज का चौथा टेस्ट मैच भारतीय बल्लेबाज ड्रॉ कराने में सफल रहे। वहीं, ओवल में भारतीय बॉलर्स ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए हारी हुई बाजी को पलट डाला। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की घातक स्पेल के बूते टीम इंडिया ओवल में जीत दर्ज करने में कामयाब रही।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
1 hr agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
4 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
5 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
6 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
7 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
8 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
8 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines