नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश और गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज यश दयाल आईपीएल में रिंकू सिंह से आखिरी ओवर में 5 छक्के खाने के बाद सुर्खियों में आए थे। अब यश सोशल मीडिया पर एक कार्टून शेयर कर विवाद में फंस गए हैं। दरअसल, सोमवार को उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लव जिहाद पर कार्टून शेयर किया। जिसके बाद बवाल मच गया। हालांकि उन्होंने इसे सोशल मीडिया से हटाने के बाद माफी मांग ली है।
कृपया नफरत न फैलाएं…
हालांकि तब तक कई लोगों ने उनके पोस्ट का स्क्रीनशॉट ले लिया। इसके बाद यश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना माफीनामा लिखकर कहा- दोस्तो, पहले की स्टोरी के लिए मैं माफी मांगता हूं। ये गलती से पोस्ट हो गई थी। कृपया नफरत न फैलाएं … मेरे मन में प्रत्येक समुदाय और समाज के लिए सम्मान है।
इस सीजन पांच मैचों में दो विकेट लिए
26 साल के यश दयाल ने उत्तर प्रदेश के लिए क्रिकेट की शुरुआत की थी। उन्होंने 2018 में गोवा के खिलाफ फर्स्ट क्लास डेब्यू किया, जबकि टी-20 डेब्यू महाराष्ट्र के खिलाफ फरवरी 2019 में किया। इस साल 9 अप्रैल को अहमदाबाद में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रिंकू सिंह से लगातार 5 छक्के खाने के बाद यश अचानक सुर्खियों में आ गए थे। उसके बाद एक महीने से ज्यादा समय तक वह टाइटंस के लिए नहीं खेले, लेकिन बाद में उन्होंने दो और मैच खेले। दयाल ने इस सीजन 11.78 की इकॉनमी रेट से पांच मैचों में दो विकेट लिए। आईपीएल 2022 से पहले टाइटंस की ओर से खरीदे गए दयाल ने अपने डेब्यू सीजन में टीम के 9 मैच खेले, जिसमें 11 विकेट लिए।
संबंधित खबरें
'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
21 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
1 hr agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
1 hr agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
2 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
2 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
4 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines