WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून 2023 से खिताबी मुकाबला खेला जाने वाला है। इस मैच में कोहली और हेजलवुड के बीच गेंद और बल्ले की लड़ाई देखने को मिल सकती है। लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने कोहली के एक्स फेक्टर के बारे में बताया है।
क्या है विराट कोहली की फिटनेस के पीछे का राज?
इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चेलेंजर्स की तरफ से विराट कोहली के साथ खेल चुके जोश हेजलवुड के मुताबिक विराट कोहली की फिटनेस ही उनका एक्स फेक्टर है जो कि उन्हें सभी से अगल बनाता है। हेजलवुड के मुताबिक विराट कोहली हमेशा हर ट्रेनिंग सेशन में सबसे पहले पहुंच जाते हैं और फिर आखिरी में जाते हैं। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने ये भी कहा कि विराट कोहली बाकि लोगों को सीखने की जरूरत है।
आईसीसी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में हेजलवुड कहते हैं कि – “जिस तरह से विराट कोहली कड़ी मेहनत करते हैं वह सबसे अलग है। उनकी फिटनेस, वह हमेशा ट्रेनिंग में सबसे पहले और सबसे आखिर में जाते हैं। अन्य खिलाड़ी उसे देखकर सुधार कर सकते हैं। ”
मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी पर हेजलवुड ने कही ये बात
आईसीसी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में हेजलवुड विराट कोहली के अलावा मोहम्मद सिराज की भी तारीफ करते हैं। सिराज और हेजलवुड की जोड़ी ने आरसीबी के लिए कई बार कमाल किया है। उन्होंने कहा कि- ‘इस साल में आने में लेट हो गया था लेकिन तब तक सिराज अपने गेंदबाजी से आग लगा रहे थे, जब आप चिन्नास्वामी में गेंदबाजी करते हैं तो आपका इकोनॉमी रेट ज्यादा होता है लेकिन सिराज का इस साल केवल 6.5 के करीब ही था। उनका कंट्रोल अच्छा था और वे बढ़िया गेंदबाजी कर रहे हैं।’
बता दें कि वनडे के नंबर 1 गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस साल आईपीएल में 19 विकेट झटके हैं। उनकी इकोनॉमी भी शानदार रही है और जोश हेजलवुड भी जानते हैं कि वे टेस्ट में भी कारगर साबित हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20I में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है वापसी, संजू सैमसन के फिर फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines