World Cup 2023: 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप 2023 का मंच सज चुका है। जैसे ही एशिया कप खत्म होगा फिर वनडे विश्व कप आ जाएगा। 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कप में मेजबान भारत जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। टीम इंडिया की जीत की संभावनाओं पर अब इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने टीम इंडिया के स्क्वाड को मजबूत बताया और जसप्रीत बुमराह की तारीफ में बड़ी बात कही।
घर में बढ़िया खेलेगी टीम इंडिया
ब्रेंडन मैकुलम का मानना है कि होम ग्राउंड में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया खतरनाक साबित हो सकती है। बुमराह की वापसी से टीम इंडिया और मजबूत हुई है। होम ग्राउंड में टीम इंडिया टाइटल अपने नाम कर सकती है। मैकुलम को उम्मीद है कि भारत अपने घर में इस बार बढ़िया प्रदर्शन करेगा।
ब्रेंडन मैकुलम ने दिया ये जवाब
ब्रेंडन मैकुलम ने अपने बयान में कहा ‘जब आप बुमराह जैसे बॉल को किसी भी टीम में लाते हैं तो इससे टीम काफी शानदार हो जाती है। वो ऐसे प्लयर्स में से हैं, जिन्हें पता है कि अपने दम पर मुकाबला कैसे जीता जाता है। बुमराह की वापसी से टीम इंडिया मजबूत हुई है। भारत के पास टैलेंट है, आईपीएल में ये दिख चुका है और युवा खिलाड़ी टीम में आकर बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। उम्मीद है कि भारत टूर्नामेंट के आखिर तक बना रहेगा।’
इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
दरअसल, बीसीसीआई ने 21 अगस्त को एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। कुल 17 सदस्यीय टीम एशिया कप खेलेगी। संजू सैमसन बतौर रिजर्व खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। एशिया कप के जरिए जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है। इन खिलाड़ियों के आने से टीम इंडिया मजबूत मानी जा रही है।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
29 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines