हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Wisden Awards 2026 में छाए भारतीय क्रिकेटर, 9 में से 7 अवॉर्ड पर कब्जा, यहां देखें लिस्ट

Wisden Awards 2026: भारतीय क्रिकेटर्स का जलवा एक बार फिर से देखने को मिला है. विजडन अवॉर्ड में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर 9 में से 7 अवॉर्ड पर कब्जा किया है. इसी के साथ टेस्ट टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है. आइए आपको भी बताते हैं कि भारतीय खिलाड़ियों को कौन-कौन से अवॉर्ड मिले हैं.

विज्ञापन

Wisden Awards 2026: भारत में क्रिकेट अब एक अलग लेवल पर पहुंच चुका है. देश में टैलेंटिड खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है. हर साल एक से बढ़कर एक खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल होने के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हैं. बीते सालों में टीम इंडिया ने क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ी है. इसी के साथ अब विजडन अवॉर्ड्स में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है जो कि गर्व की बात है. विजडन के 9 प्रमुख अवॉर्ड में से 7 भारतीय खिलाड़ियों ने अपने नाम किए हैं. 

भारतीय खिलाड़ियों का रहा दबदबा

टीम इंडिया साल 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड के दौरे पर गई थी. वहां टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था. भारत के कप्तान शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज, नॉटिंघमशायर के कप्तान हसीब हमीद के साथ टॉप 5 में रहे. शुभमन गिल ने बल्ले से उस सीरीज में धमाल मचाया और वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. एजबेस्टन में खेले गए मैच में उन्होंने 269 और 161 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली.

ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है तो वहीं रवींद्र जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से ही कमाल किया. मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन भी पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार रहा था.

विज्ञापन

दीप्ति और अभिषेक को भी मिले अवॉर्ड

भारतीय खिलाड़ियों ने इसके अलावा भी अवॉर्ड जीते. भारत के लिए महिला वनडे विश्व कप कप में कमाल का प्रदर्शन करने वाली दीप्ति शर्मा को लीडिंग महिला क्रिकेटर का अवॉर्ड मिला तो वहीं अभिषेक शर्मा को लीडिंग टी20 क्रिकेटर का अवॉर्ड मिला. ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को भी लीडिंग मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया. एक मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए विजडन ट्रॉफी अवॉर्ड शुभमन गिल के नाम रहा. उन्होंने एजबेस्टन में दोनों पारियों में मिलाकर 430 रन बनाए थे. 

ये भी पढ़िए-  IPL 2026: ‘अभी इसका समय नहीं…’, राजस्थान रॉयल्स की पहली हार पर आया रियान पराग का चौंकाने वाला बयान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola