West Indies Champions Won WCL: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का समापन हो गया है. इस टूर्नामेंट से भारतीय टीम पहले ही बाहर हो गई थी. वेस्टइंडीज चैंपियंस ने कमाल कर दिया. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में पूरी तरह डॉमिनेट करके जीत दर्ज की. क्रिस गेल की कप्तानी में वेस्टइंडीज चैंपियंस टीम ने इतिहास रचते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया. अपने शानदार प्रदर्शन के लिए चैडविक वॉल्टन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया.
वेस्टइंडीज ने जीता WCL 2026 का फाइनल
WCL 2026 का फाइनल वेस्टइंडीज चैपियंस और इंग्लैंड चैंपियंस के बीच खेला गया. शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की. इंग्लिश टीम के लिए मोईन अली ने सर्वाधिक 60 रन बनाए. इसके अलावा ओवैस शाह ने भी 38 रनों की पारी खेली. उन्होंने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए ड्वेन ब्रावो ने 3 विकेट झटके.
वेस्टइंडीज को फाइनल जीतने के लिए 160 रनों की जरूरत थी. कप्तान क्रिस गेल और लेंडल सिमंस ने शानदार शुरुआत दी. गेल ने 14 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 21 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद सिमंस की चैडविक वॉल्टन के साथ साझेदारी देखने को मिली. दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 17 ओवर में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. लेंडल सिमंस ने 53 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 8 चौके जड़े. चैडविक ने 35 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे. वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से जीत दर्ज करते हुए WCL 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा किया.
ये भी पढ़ें:- 2 गेंदों में 2 विकेट… 20 साल की निकी प्रसाद ने रचा इतिहास, बुमराह-कुंबले जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए अनोखा कारनामा
चैडविक वॉल्टन बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज चैडविक वॉल्टन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला. उन्होंने 7 मैचों में 342 रन ठोक डाले. उन्होंने 85.50 के औसत से बल्लेबाजी की और 167.65 के स्ट्राइक रेट से टूर्नामेंट में 20 चौके एवं 28 छक्के जड़े. चैडविक ने टूर्नामेंट में खेले गए 7 मैचों में से 4 में अर्धशतक जड़ा. उनका वेस्टइंडीज चैंपियंस की जीत में अहम किरदार था.
WCL जीतने वाली तीसरी टीम बनी वेस्टइंडीज चैंपियंस
तीन साल से वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. इसका पहला संस्करण 2024 में हुआ था, जिसे इंडिया चैंपियंस ने जीता था. उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया था. इसके बाद दूसरा सीजन 2025 में खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने जीत दर्ज की थी. अब तीसरे सीजन में वेस्टइंडीज चैंपियंस को जीत मिली.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अगर न्यूजीलैंड दौरे पर फ्लॉप हुए ये 3 खिलाड़ी, तो हो सकते हैं भारतीय T20I टीम से बाहर
संबंधित खबरें
2026 खत्म होने से पहले कितने मैच खेलेंगे रोहित-विराट? देखें पूरा शेड्यूल
42 mins agoन्यूजीलैंड दौरे पर फ्लॉप हुए ये 3 खिलाड़ी, तो भारतीय T20I टीम से होंगे बाहर!
2 hrs ago2 गेंदों में 2 विकेट... 20 साल की निकी प्रसाद ने रचा इतिहास
3 hrs agoPAK vs SL: पाकिस्तान के बाबर आजम ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े
12 hrs agoIND W vs ZIM W: शेफाली-स्मृति के दम पर टीम इंडिया ने जीता दूसरा मुकाबला
13 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को होस्ट करके बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है न्यूजीलैंड
13 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली
14 hrs agoरविचंद्रन अश्विन ने बताया किस टीम में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या
14 hrs agoक्या 3 करोड़ को कारण पार्थिव पटेल ने चीफ सिलेक्टर की रेस से हटाया अपना नाम?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines