2 गेंदों में 2 विकेट... 20 साल की निकी प्रसाद ने रचा इतिहास, बुमराह-कुंबले जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए अनोखा कारनामा

Niki Prasad Made History: 20 साल की महिला क्रिकेटर निकी प्रसाद ने इतिहास रच दिया. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I मैच में दो गेंदों में दो विकेट लेकर अनोखा कारनामा किया है. जसप्रीत बुमराह और अनिल कुंबले जैसे भारतीय दिग्गज भी ऐसा रिकॉर्ड नहीं बना पाए.

niki prasad

निकी प्रसाद ने अपने करियर की पहली दो गेंदों में दो विकेट झटके हैं (Image: Instagram/Indiancricketteam)

Niki Prasad Made History: स्मृति मंधाना के फुल टाइम कप्तान के रूप में कार्यकाल की शुरुआत धमाकेदार रही है. भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे T20I मैच में हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. रायपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारत की 20 वर्षीय क्रिकेटर निकी प्रसाद ने कमाल कर दिया. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआती दो गेंदों में दो विकेट झटके. इसी के साथ उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. निकी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो भारतीय महिला और पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हुआ.

विज्ञापन

निकी प्रसाद ने रचा इतिहास

निकी प्रसाद ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज से की है. दूसरे T20I में उन्हें पहली बार गेंदबाजी करने का मौका मिला. पारी के 15वें ओवर में वह ओवर फेंकने आईं और उन्होंने पहली ही गेंद पर जिम्बाब्वे की सेट बल्लेबाज चिपो मुंगेरी-तिरिपानो को आउट किया. इसके बाद अगली ही गेंद पर निकी ने न्याशा ग्वांजूरा को LBW के जरिए पवेलियन का रास्ता दिखाया. अपने इंटरनेशनल करियर की पहली दो गेंदों पर उन्होंने दो विकेट झटके. वह भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट इतिहास की पहली खिलाड़ी बनी हैं, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआती दो गेंदों पर विकेट झटके हैं. पहली गेंद पर कई भारतीय क्रिकेटर्स ने विकेट चटकाए हैं, लेकिन लगातार दो विकेट लेने वाली निकी एकमात्र भारतीय हैं.

विज्ञापन

बल्ले से भी प्रभावित कर चुकी हैं निकी

निकी प्रसाद मुख्य रूप से एक बल्लेबाज हैं और मिडिल ऑर्डर में खेलती हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20I में उन्होंने डेब्यू किया. इस मुकाबले में निकी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 39 रन बनाए. अपनी इस पारी में निकी ने 6 चौके जड़े. उन्होंने टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला और भारत की जीत में अहम किरदार निभाया.

विज्ञापन

भारत ने आसानी से जीता दूसरा T20I

भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को पहले T20I मैच में 4 विकेट से हरा दिया था. तीन मुकाबलों की T20I सीरीज का दूसरा मैच रायपुर में खेला गया. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए. भारत के लिए निकी प्रसाद ने 2 विकेट झटके, वहीं श्री चरणी, दीप्ति शर्मा, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़ ने एक-एक विकेट अपने नाम किया. भारत को जीत के लिए 103 रनों की जरूरत थी और उन्होंने 8.5 ओवरों में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. शेफाली वर्मा ने 55 रन बनाए, वहीं स्मृति मंधाना ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली. 9 विकेट से भारत ने मैच जीता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ