IND vs NZ: अगर न्यूजीलैंड दौरे पर फ्लॉप हुए ये 3 खिलाड़ी, तो हो सकते हैं भारतीय T20I टीम से बाहर

Indian T20I Team: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी. टीम इंडिया ने एक मजबूत स्क्वाड चुना है. हालांकि, कुछ खिलाड़ी हैं, जिनकी टीम में जगह पक्की नहीं है और अगर वे फ्लॉप हुए, तो स्क्वाड से बाहर हो सकते हैं.

sanju samson team india

भारतीय T20I टीम में कुछ खिलाड़ियों की जगह पक्की नहीं है (Image: ANI)

Indian T20I Team: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से T20I सीरीज की शुरुआत होने वाली है. दोनों टीमों के बीच कुल 5 T20I मैच खेले जाएंगे. हाल ही में टीम इंडिया की वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खत्म हुई है और अब उसका फोकस कीवी टीम के खिलाफ भिड़ंत पर होगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में कुछ खिलाड़ियों की जगह पर खतरा नजर आ रहा था, लेकिन उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके सभी को जवाब दिया. अभी भी भारतीय T20I टीम में कुछ खिलाड़ी हैं, जिनकी जगह पक्की नहीं है और अगर वो न्यूजीलैंड में फ्लॉप हुए, तो टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं.

विज्ञापन

1. संजू सैमसन

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में दो अर्धशतक जड़े, लेकिन उनकी हालिया फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय रही है. वो निरंतरता से रन नहीं बना पा रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी अपने मौके के इंतजार में बाहर बैठे हुए हैं और अगर संजू सैमसन लगातार रन नहीं बनाते हैं, तो टीम से उनका पत्ता कट सकता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सैमसन को अच्छी बल्लेबाजी करते हुए खुद को साबित करना होगा.

विज्ञापन

2. मयंक यादव

मयंक यादव पर भारतीय टीम निवेश कर रही है और उन्हें लगातार मौके दे रही है. वेस्टइंडीज के खिलाफ मयंक को 4 T20I मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 4 विकेट झटके. हैदराबाद और इंदौर में खेले गए अंतिम दो T20I मैचों में उनकी गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही. जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा समेत कई बड़े खिलाड़ी बाहर हैं. मयंक को अगर T20I टीम में अपनी जगह पक्की करनी है, तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

विज्ञापन

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन T20I मैच खेलने का मौका मिला, जिनमें से उन्होंने दो मुकाबलों में गेंदबाजी की और एक विकेट झटका. प्रिंस काफी टैलेंटेड क्रिकेटर हैं, लेकिन टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने के लिए उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में अच्छी गेंदबाजी करनी होगी. प्रिंस को न्यूजीलैंड की परिस्थितियां रास आ सकती हैं और उन्हें इसका फायदा उठाकर विकेट झटकने चाहिए.

भारत-न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज का शेड्यूल

  • पहला T20I: 22 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
  • दूसरा T20I: 24 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
  • तीसरा T20I: 27 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन)
  • चौथा T20I: 30 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (ईडन पार्क, ऑकलैंड)
  • पांचवां T20I: 1 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (सेडन पार्क, हैमिलटन)

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: टीम इंडिया को होस्ट करके बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है न्यूजीलैंड, पहली बार होगा ऐसा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ