हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैं आशा करता हूं कि...' वसीम जाफर ने श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ Sanju Samson को खिलाने की उठाई मांग

विज्ञापन
Wasim Jaffer Sanju Samson

IND vs SL: बांग्लादेश दौरा समाप्त होने के बाद अब टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलना है। इस सीरीज की शुरुआत 3 जनवरी को होगी। इस श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। इस टीम में किन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा इसे लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने एक बार फिर से संजू सैमसन को टीम में शामिल करने की मांग की है।

दरअसल, केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2022 में सफेद गेंद के फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया था फिर भी प्रबंधन उन्हें प्लेइंग इलेवन में लगातार जगह नहीं दे रहा है। वसीम जाफर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं आशा करता हूं कि संजू सैमसन को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे के लिए टीम इंडिया में मौका मिले। और उनकी ये दौड़ लगातार लंबी हो।’वहीं जाफर का मानना ​​है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ने मुश्किल से उनके प्रदर्शन में कोई कमी देखने को मिली होगी। जिस कारण वो टीम इंडिया में मिलने वाले अधिक से अधिक मौकों के हकदार हैं।

और पढ़िए – IPL 2023: कैमरून ग्रीन के प्रदर्शन से खुश हो गई Mumbai Indians, दी स्पेशल बधाई

विज्ञापन

https://twitter.com/WasimJaffer14/status/1607262344169803776?s=20&t=iOwhvcW5Lc_mhFLtmDibxQ

हार्दिक पांड्या बन सकते हैं कप्तान

इसी हफ्ते श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया जाएगा। इससे पहले ही हार्दिक पांड्या को टी20 सीरीज में कप्तान बनाने की चर्चाएं तेज हैं। इसे लेकर स्टार स्पोर्ट्स ने भी कल एक वीडियो डाला था हालांकि बाद में इसे आलोचना के बाद हटा लिया गया। ऐसे में रोहित शर्मा का फिट होना इस सिलेक्शन को और भी मुश्किल बना सकता है। हार्दिक पांड्या दमदार फॉर्म में है और इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी कप्तानी की थी।

विज्ञापन

और पढ़िए – ‘चयन को सही साबित किया’, चीफ सेलेक्टर शाहिद अफरीदी ने की Sarfaraz Ahmed की विशेष तारीफ

और पढ़िए – India vs Sri Lanka: टीम इंडिया में वापसी करेंगे यह तीन खतरनाक खिलाड़ी, श्रीलंका के खिलाफ मचाएंगे धमाल

विज्ञापन

श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ होगी सीरीज

भारत को 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ 3 से 15 जनवरी के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज के अलावा इतने ही मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है। श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत का दौरा करेगी। कीवी टीम 18 जनवरी से 1 फरवरी तक 3 वनडे और इतने ही मैच की सीरीज खेलेगी।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola