नई दिल्ली: काराची टेस्ट में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान Sarfaraz Ahmed ने लगभग चार साल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की। उनके चयन पर कई सवाल खड़े हुए। चीफ सेलेक्टर शाहिद अफरीदी की आलोचना हुई। लेकिन सरफराज ने खुद को साबित किया। शुरुआत में विकेट गिरने के बाद पाकिस्तानी टीम ने शानदार वापसी की और दिन का खेल समाप्त होने तक 317/5 का स्कोर बनाया है। टीम के कप्तान बाबर आजम 161 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

विज्ञापन

सरफराज ने 86 रनों की पारी खली। उन्होंने कप्तान बाबार आजम के साथ मिलकर टीम को संभाला। Sarfaraz Ahmed की बैटिंग को देखकर चीफ सेलेक्टर शाहिद अफरीदी ने उनकी तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहिद अफरीदी ने की तारीफ

शाहिद अफरीदी ने ट्विटर पर लिखा कि पाकिस्तान के आज के प्रदर्शन से खुश हूं, विकेट जल्दी गंवाने के बाद टीम ने शानदार वापसी की। एक और बेहतरीन पारी के लिए बाबर की विशेष तारीफ। सरफराज ने अपने चयन को सही साबित किया, दबाव में उनके लिए शानदार प्रदर्शन।

विज्ञापन
और पढ़िए – दिनेश कार्तिक विराट कोहली की इस पारी के दीवाने, बताया 2022 की best innings

सरफराज-बाबर ने पाकी संभाली

पाकिस्तान ने 19 रनों पर दो और 48 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद थोड़ी पारी संभली, लेकिन फिर 110 रनों तक टीम का चौथा विकेट भी गिर गया। बाबर ने इसके बाद चार साल बाद टेस्ट मैच खेल रहे सरफराज अहमद के साथ मिलकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 196 रनों की साझेदारी की। दिन के खेल खत्म होने तक बाबर आजम 161 रन पर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल और माइकल ब्रेसवेल ने 2-2 विकेट लिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ